फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पाँच पुरातन नगाड़ों की चोट के साथ बाद होला मुहल्ला की हुई आरंभता

पाँच पुरातन नगाड़ों की चोट के साथ बाद होला मुहल्ला की हुई आरंभता

Sun, 25 Feb 2018 10:36 PM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
पाँच पुरातन नगाड़ों की चोट के साथ बाद होला मुहल्ला की हुई आरंभता
पांच पुरातन नगाड़ों पर चोट करके की गई शुरुआत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्री आनंदपुर साहिब (रोपड़)। खालसा पंथ की चढ़दी कला का प्रतीक होला मोहल्ला धार्मिक रिवायतों के अनुसार पुरातन पांच नगाडे़ बजाकर शुरू किया गया।
एसजीपीसी की ओर से श्री आनंदपुर साहिब के किला आनंदगढ़ साहिब में शनिवार देर रात आयोजित समागम के दौरान पुरातन पांच नगाड़ों पर चोट की गई। इसके बाद रविवार को श्री कीरतपुर साहिब में होला मोहल्ला के पहले पड़ाव की शुरूआत की गई। पहले दिन गुरुद्वारा पातालपुरी साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब शुरू किए गए। इसके भोग 27 फरवरी को डाले जाएंगे। मौके पर तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी रघुवीर सिंह की ओर से अरदास की गई।
सिंह साहब ज्ञानी रघुवीर सिंह ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 10वीं पातशाही को समर्पित होला मोहल्ला के संबंध में गुरुद्वारा
पातालपुरी साहिब में पहला पड़ाव शुरू हुआ है। यहां 27 फरवरी को श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग डालने के बाद श्री
आनंदपुर साहिब की धरती पर दूसरा पड़ाव शुरू होगा। 28 फरवरी को श्री अखंड पाठ जी की अर्चना के साथ की जाएगी। उन्होंने बताया कि दो मार्च को विशाल नगर कीर्तन सजाया जाएगा। इस दौरान निहंग सिंहों की ओर से मोहल्ला निकाला जाएगा। चरण गंगा स्टेडियम में निहंग सिंहों की ओर से गतका, घुड़सवारी, निशानेबाजी के करतब दिखाए जाएंगे। इस दौरान शिरोमणि कमेटी की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गुरु का लंगर, रहने की व्यवस्था, मेडिकल की सुविधा और टेंट सिटी जैसे योग्य प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर तख्त श्री केसगढ़ साहिब के मैनेजर रणजीत सिंह, भाई अमरजीत सिंह चावला पूर्व सचिव शिरोमणि कमेटी, ज्ञानी फूला सिंह हेड ग्रंथी तख्त श्री केसगढ़ साहिब, अमरजीत सिंह जींदबड़ी मीत मैनेजर गुरुद्वारा पातालपुरी साहिब, भगवंत सिंह एडिशनल मैनेजर, बलजिंदर सिंह, हरदेव सिंह हैप्पी, सतनाम सिंह, बाबा लक्खा सिंह कार सेवा सुल्तानी साहिब, हरदेव सिंह, गगनदीप सिंह, मास्टर जसविंदर सिंह, मनिंदर सिंह ,नरेंद्र सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed