{"_id":"5a92ed1c4f1c1bc65c8b4660","slug":"151957861816-hoshiarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल डिस्पैंसरी में चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल डिस्पैंसरी में चलाया सफाई अभियान
Updated Sun, 25 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़दीवाला।
जब इंसान तन की सफाई करता है तो उसका तन सुंदर हो जाता है। उसी प्रकार अगर इंसान अपने मन की सफाई करता है तो उसका जीवन सुंदर हो जाता है। यह बात सतगुरु माता सविंदर हरदेव महाराज की कृपा से बाबा हरदेव सिंह महाराज की 64वीं जयंती पर संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन के नेतृत्व में संत निरंकारी मिशन की ब्रांच गढ़दीवाला की ओर से सिविल डिस्पेंसरी में चलाए गए सफाई अभियान के दौरान गढ़दीवाला ब्रांच के इंचार्ज महात्मा अवतार सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि हमेशा संतों महापुरुषों ने वैर, विरोध, निंदा, ईर्ष्या रूपी गंदगी मन से निकालकर जीवन जीने के लिए प्रेरित किया है। अगर इंसान इनको जीवन से निकाल कर प्यार, निर्मता व सहनशीलता को जीवन में धारण कर लेता है तो इंसान का जीवन स्वर्गमयी हो जाता है। सिविल डिस्पेंसरी पहुंचने पर निरंकारी श्रद्धालुओं का डॉक्टरों व समूह स्टाफ ने स्वागत किया। मौके पर संचालक महात्मा सुरजीत सिंह, सहायक शिक्षक सुखबीर सिंह, सहायक शिक्षक डा. सुखदेव सिंह, महात्मा सतपाल सिंह, सतनाम सिंह, सेवा सिंह, जसपाल सिंह, अजमेर सिंह उपस्थित थे।