{"_id":"5a919c9e4f1c1bb1208bb0f5","slug":"151949247419-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामला अकाली दलकी पोलखोल रैलियों का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामला अकाली दलकी पोलखोल रैलियों का
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकाली दल की पोल खोल रैलियों ने कांग्रेस की खोली पोल : ढींढसा
अकाली दल की पोल मनु और चैरी ने खोली : मान
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
शिरोमणि अकाली दल के सचिव जनरल और राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींढसा ने कहा कि अकाली दल की पोल खोल रैलियों में भारी संख्या में लोगों का इकट्ठा होना कैप्टन सरकार की विफलता सिद्ध करता है। ढींढसा लोकसभा हलके में पोल खोल रैली की तैयारियों के संबंध में पार्टी वर्करों से बैठक कर रहे थे।
इसके बाद प्रेसवार्ता में ढींढसा ने कहा कि कांग्रेस सरकार जितनी बुरी तरह से फेल हुई है उतनी बुरी तरह आज कोई सरकार भी लोगों की नजरों में नहीं गिरी। उन्होंने कहा कि सूबे के लोगों को एहसास होने लगा है कि कांग्रेस ने धोखा किया है। झूठे वादों और लारों से वोटें ली गईं। लोग आम आदमी पार्टी के गुमराह करने वाले प्रचार की ओर से वोटों से बेहद परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सूबे को आर्थिक, राजनीतिक और धार्मिक तौर पर मजबूत करने के लिए शिअद को मजबूत करने की जरूरत है। कांग्रेस ने किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों, बेरोजगारों और गरीबों से किए वादों व लारों से जो मजाक किया है, पोल खोल रैलियों में हो रही भारी संख्या सिद्ध करती है कि लोग आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेसी पार्टी को सबक सिखाएंगे।
उन्होंने कहा कि शिअद बादल ने सिख कौम को पेश मुश्किलों का डटकर सामना भी किया और संघर्ष भी लड़े। शिअद बादल की मजबूती ही पंजाब उन्नति मंजिलों तक लेकर जा सकती है। वहीं शिरोमणि अकाली दल की पोल खोल रैलियों संबंधी आम आदमी पार्टी के नेता व सांसद भगवंत मान ने कहा कि जहां अकाली दल पोल खोल रैलियां कर कांग्रेस की पोल खोल रहा है, वहीं अकाली दल व अकाली दल के नेताओं की पोल खुद ही इनके नेताओं अमनबीर चैरी व मनोज कुमार ने खोल दी है। बीते दिनों पकडे़ गए गैंगस्टर रवि दियोल ने सरेआम मीडिया को बयान दिया कि उन्हें आपराधिक दुनिया में धकेलने के पीछे अकाली दल के इन नेताओं का हाथ है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अकाली नेता अमनबीर चैरी, राज्य सभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींढसा के फरजंद पूर्व खजाना मंत्री परमिंदर ढींढसा का चचेरा भाई है, जो दोनों का सारा कामकाज देखता था। अब वह कहीं छुप गया है और पुलिस ने उसको पकड़ने के लिए लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। सांसद भगवंत मान ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में लोग ढींढसा परिवार के मुंह नहीं लगाएंगे।
कांग्रेस सरकार पूरे करेगी वादे : जाखड़
कांग्रेस के सांसद सुनील जाखड़ ने प्रेसवार्ता में कहा कि कांग्रेस सरकार अपने चुनाव मेनिफिस्टो में किया एक-एक वादा पूरा करेगी। पोल खोल रैलियां करने वाले शिरोमणि अकाली दल के नेताओं को फिर मुंह दिखाने के लिए जगह नहीं मिलेगी। वहीं आप बरनाला के विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि पूर्व खजाना परमिंदर सिंह ढींढसा के चचेरे भाई अमनवीर चैरी, जिसका गैंगस्टर रवि दियोल ने नाम लिया है, जिस संबंधी पुलिस ने लुकआउट नोटिस भी जारी किया हुआ है, पुलिस अमनवीर चैरी को तुरंत गिरफ्तार करे।