{"_id":"5a919bb54f1c1bd34b8ba9d2","slug":"15194922412-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लाइओवर पर खड़े ट्रैक्टर\/ट्राली के कारण भिड़ी दो कारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लाइओवर पर खड़े ट्रैक्टर/ट्राली के कारण भिड़ी दो कारें
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड़े ट्रैक्टर-ट्राली के कारण भिड़ी दो कारें
मुक्तसर ट्रैफिक पुलिस का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल बाल बचा।
बरनाला।
ट्राइडेंट फ्लाइओवर के ऊपर खराब खड़े ट्रैक्टर/ट्राली के कारण लुधियाना आ जा रही दो कारों की सीधी टक्कर हो गई। दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। इसी बीच मुक्तसर ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी इसी दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। जानकारी देते इंडस्टरी एरीया चौकी पुलिस के इंचार्ज एएसआई धर्मपाल ने कहा है कि क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों के मालिकों द्वारा किसी किस्म की शिकायत नहीं देने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। गौर हो कि पीबी-30आर/5770 कार पर सवार हो बरनाला का एक परिवार लुधियाना जा रहा था और सामने से सविफ्ट कार पीबी-10जीसी/8125 लुधियाना से बरनाला आ रही थी। दोनों कारें जैसे ही फ्लाइ-ओवर पर पहुंची, ऊपर खराब खड़े ट्रैक्टर/ट्राली के कारण दोनों कारों की सीधी टक्कर हो गई। जिसे देखते ही ट्रैक्टर/ट्राली मालिक घटनास्थल से फरार हो गया।