{"_id":"5a8ef5244f1c1ba3268bbad2","slug":"151931852512-moga-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस विधायक व अकाली मेयर की हाजिरी में भिड़े कांग्रेस एवं अकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस विधायक व अकाली मेयर की हाजिरी में भिड़े कांग्रेस एवं अकाली
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस विधायक व अकाली मेयर की हाजिरी में भिड़े कांग्रेसी-अकाली
काउंसिलर के पति पूर्व अकाली सरपंच समेत 11 खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। नगर निगम सीमा में शामिल किये गए संत नगर की गली विवाद में थाना मेहना पुलिस ने इस वार्ड की काउंसिलर के पति पूर्व अकाली सरपंच समेत 11 खिलाफ केस दर्ज किया है। तीन दिन पहले इस वार्ड में गली विवाद सुलझाने के लिए कांग्रेस विधायक ओर अकाली मेयर पहुंचे थे और उनकी हाजिरी में कांग्रेस एवं अकाली वर्कर भिड़ गए थे।
इस केस की जांच कर रहे एएसआई गुलजार सिंह ने बताया कि सुरिंदर सिंह निवासी संत नगर के बयान पर जसप्रीत सिंह उर्फ विक्की जो इस वार्ड की काउंसिलर का पति पूर्व अकाली सरपंच है,और सुरजीत सिंह उर्फ सीता गांव बुट्टर कलां के अलावा 9 आरोपियों खिलाफ केस दर्ज किया है। सुरिंदर सिंह का आरोप है कि गली के झगड़े में महिला काउंसिलर के पति व अन्य ने उसकी मारपीट की और पगड़ी उतार दी।
दूसरी तरफ आरोपी जसप्रीत सिंह उर्फ विक्की ने आरोप लगाया कि रंजिश के तहत उसके खिलाफ झूठा केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि 3 दिन पहले कांग्रेस विधायक डॉ. हरजोत कमल सिंह और नगर निगम मेयर अक्षित जैन इस वार्ड में गली विवाद सुलझाने के लिए आए थे। इस मौके दोनों गुटों में माहौल तनाव पूर्ण बन गया। इस मौके दो गुटों में जोरदार धक्का मुक्की हुई। आरोपी जसप्रीत सिंह उर्फ विक्की ने आरोप लगाया कि उसकी विधायक ओर मेयर की हाजिरी में मारपीट की गई और उसके घर आए रिश्तेदार को चोटें मारी थीं। उन्होंने दावा किया कि विधायक ने भी हमलावरों को रोकने की कोशिश नहीं की और भाग कर अपनी जान बचाई। कांग्रेस विधायक डॉ. हरजोत कमल ने कहा कि वह मेयर ओर एक्सईएन को लेकर वार्ड में गए थे और लोगों की सहमति से ही गली ऊंची नीवी करने का फैसला भी करा दिया था। अचानक ही विक्की सरपंच और उसके समर्थकों ने विरोधी पक्ष की मारपीट करनी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि मैंने 20 साल बाद गली का विकास शुरू करवाया था लेकिन वीरवार को झगड़ा करके काम ही रोक दिया है।
विज्ञापन
फोटो कैप्शन - मोगा के संत नगर में काउंसिलर के पति और अन्य से बातचीत करते हुए विधायक डॉ. हरजोत कमल व मेयर अक्षित जैन व अन्य।