{"_id":"5a8da8174f1c1b9f268bb64a","slug":"151923326314-hoshiarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं को बचाते कार पेड़ से टकराई, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं को बचाते कार पेड़ से टकराई, चालक की मौत
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशुओं को बचाते हुए कार पेड़ से टकराई, चालक की मौत
होशियारपुर। अज्जोवाल गांव के बाहर कंडी नहर के पास सोमवार देर रात पशुओं के झुंड को बचाने के टक्कर में कार बेकाबू हो सडक़ किनारे लगी एक पेड से टकरा गई। पेड़ के साथ हुई जोरदार टक्कर की वजह से कार चला रहे पुलिस अधिकारी सतनाम सिंह व साथ बैठे कुलदीप सिंह व पीछे बैठे रिंकू तीनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों ही घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें तत्काल ही निजी अस्पताल रेफर कर दिया। निजी अस्पताल में ईलाज के दौरान मंगलवार देर रात 48 वर्षीय कुलदीप सिंह पुत्र मलकीत सिंह निवासी गांव सतौर की मौत हो गई। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों के हवाले कर दिया। थाना सदर में तैनात एएसआई विजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में धारा 174 की कार्रवाई की है। बाकी दोनों घायलों सतनाम सिंह व रिंकू निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। सिविल अस्पताल परिसर में मृतक कुलदीप सिंह के परिजनों ने बताया कि मृतक प्रभात चौक में दफ्तर बना एजैंट का काम करता था। मृतक की पत्नी, बेटे और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।