फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बेसहारा सांड की टक्कर से बाईक सवार व्यक्ति की मौत

बेसहारा सांड की टक्कर से बाईक सवार व्यक्ति की मौत

Wed, 21 Feb 2018 10:24 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
बेसहारा सांड की टक्कर से बाईक सवार व्यक्ति की मौत
लावारिस सांड की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

कई बार मांग करने पर भी कालेज रोड से नहीं हटाया कचरा डंप
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
हनुमानगढ़ रोड पर डीएवी कालेज के ठीक सामने नगर परिषद के अस्थाई कचरा डिपो के नजदीक बुधवार को सड़क पर दौड़ते सांड ने बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। उसकी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। इस घटना के बाद लोगों में नगर परिषद और प्रशासन के खिलाफ रोष फैल गया। उनका कहना था कि कचरा डिपो को हटाने के बारे में कई बार मांग की जा चुकी है। परिषद और जिला प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
मुखर्जी मार्केट स्थित फर्म निहाल चंद नरेश कुमार के संचालक व पुरानी सूरज नगरी गली नंबर 4 निवासी करीब 55 वर्षीय नरेश कुमार बुधवार सुबह बाइक पर सवार होकर दूध लेने के लिए जा रहे थे। रेलवे ओवरब्रिज उतरते ही सड़क पर दौड़ते आए सांड़ ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे नरेश कुमार घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देखते हुए उन्हें फरीदकोट रैफर किया गया। फरीदकोट ले जाते समय मलोट के निकट ही नरेश कुमार ने दम तोड़ दिया। इससे पूर्व भी कई लोग इन लावारिस पशुओं के कारण अकाल मृत्यु का शिकार बन चुके हैं। नगर परिषद व प्रशासन इस समस्या से बेखबर है।
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि सड़क के किनारे बनाए गए कचरा डिपो पर लावारिस पशु मंडराते हुए सड़क पर घूमते रहते हैं। कचरा डिपो के सामने ही डीएवी कालेज, डीएवी स्कूल, डीएवी महाविद्यालय, सरस्वती शिक्षा सदन और पास ही गोपी चंद आर्य महिला कालेज है। इसके बाद भी प्रशासन ने कचरा डंप को हटाने की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed