{"_id":"5a846e994f1c1bcb268b9e86","slug":"15186287123-hoshiarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किक बाक्सिंग मुकाबले के विजेता खिलाडिय़ों को दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किक बाक्सिंग मुकाबले के विजेता खिलाडिय़ों को दी बधाई
Updated Wed, 14 Feb 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किक बाक्सिंग में युवा खिलाड़ी बना रहे पहचान: तलवाड़
होशियारपुर।
खेल की दुनिया में होशियारपुर ने कई मुकाम हासिल किए हैं। युवा खिलाड़ी किक बाक्सिंग के माध्यम से होशियारपुर का नाम रोशन कर रहे हैं। यह बात यूथ डेवलपमेंट बोर्ड, पंजाब के पूर्व सीनियर वाइस चेयरमैन व डिस्ट्रिक्ट किक बाक्सिंग एसोसिएशन के चेयरमैन संजीव तलवाड़ ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में डब्ल्यूएकेडी इंडिया किक बाक्सिंग फेडरेशन कप में होशियारपुर के विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कही। तलवाड़ ने कहा कि मेहनत से प्राप्त किया हुआ मुकाम पूरी जिंदगी साथ देता है। इसलिए खेल भावना से प्राप्त अनुशासन को जिंदगी का एक अहम हिस्सा बना कर परिवार एवं समाज की भलाई के लिए कार्य करना चाहिए। किक बॉक्सिंग की कोच शीना बेदी ने बताया कि दिल्ली में हुए किक बाक्सिंग मुकाबलों में होशियारपुर की सुरुचि सरदाना, नंदिता, कृतिका, योगी, सरबजीत ने गोल्ड मेडल, काजल ने सिल्वर मेडल, ईशा, राहुल, आनंद और अंजलि कुमारी ने कांस्य पदक हासिल किया।