{"_id":"5a8313a94f1c1b8e238b83d7","slug":"15185398953-mansa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज से परेशान बजुर्ग किसान ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज से परेशान बजुर्ग किसान ने की खुदकुशी
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्ज से परेशान किसान ने की खुदकुशी
अमर उजाला ब्यूरो
मानसा।
बड़े भाई का इलाज न करवा पाने के कारण उसकी मौत होने और आठ लाख रुपये के कर्ज से परेशान मानसा के गांव दयालपुरा के एक बुजुर्ग किसान ने जहर निगल लिया। घटना के बाद 10 फरवरी को उसे बरेटा के एक निजी अस्पताल से मानसा रेफर किया गया जहां उसकी सोमवार रात मौत हो गई। मंगलवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक गांव दयालपुरा का किसान बाबू सिंह (60) के बड़े भाई शेर सिंह की अधरंग के कारण मौत हो गई थी। बाबू सिंह अविवाहित था। बड़े भाई की मौत के बाद घर की सारी जिम्मेदारी उसपर आ गई। उसके पास दो किले जमीन थी जो कर्ज के कारण गिरवी थी। गांव दयालपुरा के किसान नेता महिंदर सिंह दयालपुरा ने बताया कि इसी परेशानी से तंग आकर बाबू सिंह ने दस फरवरी को अपने घर में ही जहर निगल लिया। उसे बरेटा के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। मानसा रेफर करने के बाद उसकी रास्ते में मौत हो गई। किसान नेता ने बताया कि बाबू सिंह के सिर पर आढ़ती, बैंक और निजी तौर पर आठ लाख रुपये का कर्ज था। मंगलवार को किसान बाबू सिंह का उसके गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
-----------
फोटो:13एमएनएस01:बाबू सिंह की फाइल फोटो।