फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   किसानों ने किया बठिंडा-पटियाला रोड पर धरना देकर दो घंटे आवागमन ठप

किसानों ने किया बठिंडा-पटियाला रोड पर धरना देकर दो घंटे आवागमन ठप

Wed, 07 Feb 2018 10:25 PM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
किसानों ने किया बठिंडा-पटियाला रोड पर धरना देकर दो घंटे आवागमन ठप
किसानों का कर्ज माफ करने के लिए बठिंडा-पटियाला रोड दो घंटे रहा जाम
विज्ञापन

सुसाइड करने वाले किसानों को दस-दस लाख मुआवजा देने की मांग
किसानों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
मानसा
किसानी मांगों को लेकर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां व भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा की अगुवाई में सैकड़ों किसानों ने गांव ख्याला कलां नजदीक बठिंडा-पटियाला रोड पर धरना देकर दो घंटों के लिए आवागमन ठप किया। पंजाब सरकार खिलाफ नारेबाजी करते वक्ताओं ने किसानों के सिर चढ़े समूचे कर्जे खत्म करने तथा कर्ज के कारण खुदकुशी पीड़ित परिवारों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा सरकारी नौकरी देने की मांग की।

भाकियू एकता उगराहां के जिलाध्यक्ष राम सिंह भैणीवाघा ने कहा कि कैप्टन हुकूमत को किसानों से किए वादों से भागने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नखरे न करे, बल्कि किसानों के कर्ज माफ करे। लावारिस पशुओं की समस्या का पक्का हल करे। बेरोजगार नौजवानों को काम देने की गारंटी करने के साथ-साथ लोगों से किए चुनावी वादों को तुरंत पूरा करे। ऐसा न होने की सूरत में किसानों के संघर्ष का सामना करने के लिए लगातार तैयार रहे। भाकियू डकौंदा के जिला महासचिव महिंद्र सिंह भैणीवाघा ने कहा कि कैप्टन सरकार ने किसानों को कुछ देने के बजाय बल्कि खेत मोटरों के बिल लगाने के लिए रास्ते ढूंढ लिए हैं, जिसके तहत खेत मोटरों पर मीटर लगाने की तैयारी छेड़ दी है। सरकारी थर्मल प्लांट बंद करके समूचे ऊर्जा प्रबंध को प्राइवेट कंपनियों के हवाले किया जा रहा है। इस मौके भाकियू उगराहां के जगदेव सिंह भैणीवाघा, भोला सिंह माखा, साधु सिंह अलीशेर, हरिंद्र सिंह टोनी, भाकियू डकौंदा के राज सिंह अकलिया, बलदेव शर्मा व मक्खन सिंह भैणीवाघा ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed