फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   अबोहर व बल्लूआना से बड़ी संख्या में फाजिल्का पहुंचे कार्यकर्ता

अबोहर व बल्लूआना से बड़ी संख्या में फाजिल्का पहुंचे कार्यकर्ता

Wed, 07 Feb 2018 10:16 PM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
अबोहर व बल्लूआना से बड़ी संख्या में फाजिल्का पहुंचे कार्यकर्ता
कांग्रेस के खिलाफ फाजिल्का से पोल खोल रैली शुरू
विज्ञापन

अबोहर और बल्लूआना से फाजिल्का पहुंचे कार्यकर्ता
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल की ओर से कांग्रेस सरकार के खिलाफ बुधवार को फाजिल्का से पोल खोल रैली शुरू की गई। इसमें अबोहर और बल्लूआना से भी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सुबह करीब 9 बजे बल्लूआना के अकाली-भाजपा कार्यकर्ता पूर्व विधायक प्रकाश सिंह भट्टी के नेतृत्व में उनके निवास पर एकत्रित हुए।
इसके बाद कांग्रेस सरकार की नीतियों का खुलासा करते हुए फाजिल्का रवाना हुए। भट्टी ने कहा कि सूबे में सत्तासीन होने के एक साल पूरा होने के बाद भी कांग्रेस ने अपने चुनावी वादों की ओर ध्यान नहीं दिया। इससे आए दिन किसान आत्महत्या कर रहे हैं। वहीं बेरोजगार वर्ग नौकरी की तलाश में भटक रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक साल के कार्यकाल में जितने किसानों ने आत्महत्या की है, उतनी अकाली-भाजपा के दस सालों के कार्यकाल में नहीं की होगी। उन्होंने कहा कि जनता से झूठे वादे कर सत्ता में आई कांग्रेस अब अपने वादों को पूरे करने से मुकर रही है। इसे लेकर शिअद के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल सूबे भर में कांग्रेस की पोल खोल रैलियां कर रही हैं। इसकी शुरुआत फाजिल्का से की जा रही है।
विज्ञापन

इस तरह अबोहर से भी विधायक अरुण नारंग के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं का जत्था गुरुद्वारा नानकसर टोभा से फाजिल्का रवाना हुआ। विधायक नारंग ने कहा कि कांग्रेस सरकार की एक साल की गलत नीतियों का खुलासा इस रैली में किया जाएगा। इस मौके पर शिअद के सर्कल प्रधान अशोक आहूजा, पूर्व सर्कल प्रधान सुखमंदर सिंह नंबरदार, भाजपा मंडल प्रधान अशोक छाबड़ा, खुईयां सरवर सर्कल के प्रधान गुरविंदर सिंह लाऊ जाखड़, शिअद जिला सचिव सुरेश सतीजा, जिला महासचिव हरचरण सिंह पप्पू, सरपंच चमकौर सिंह, गुरलाल सिंह दानेवालिया, डॉ. रिशी नारंग, महेंद्र बठला काली, पटेल घुल्ला, हरविंदर हैरी, हरपाल संधू, विजय उपवेजा, अजीत सिंह, गुरनाम सिंह, सुभाष जुनेजा, सुरजीत सोई, प्रवीण टाक, अवतार सोनी, गौरव टक्कर, बावा कुक्कड़ व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस समाचार की फोटो एबीआर 1 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed