फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   हाईवे जाम करने जा रहे 22 किसान पुलिस हिरासत में

हाईवे जाम करने जा रहे 22 किसान पुलिस हिरासत में

Wed, 07 Feb 2018 10:00 PM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
हाईवे जाम करने जा रहे 22 किसान पुलिस हिरासत में
अबोहर में 22 किसानों को हिरासत में लेकर छोड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
सरकारों की किसान, मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा सहित कई यूनियनों के आह्वान पर बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने जा रहे 22 किसानों को थाना बहाववाला पुलिस ने हिरासत में ले लिया। यह किसान पंजाब-राजस्थान सीमा पर स्थित राजपुरा के नजदीक हाईवे जाम करने की कोशिश कर रहे थे। किसान संगठनों के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस ने पहले ही हाईवे के नाकों पर जांच पड़ताल सख्त कर दी और किसी भी वाहन को बिना जांच नहीं जाने दिया। नायब तहसीलदार बरजिंद्र खुद अंतर्राज्यीय बैरियर पर मुस्तैद रहे।

सुबह 6 बजे ही पुलिस प्रशासन ने सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान राजपुरा बैरियर के नजदीक चक्का जाम करने पहुंचे करीब 22 किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस हिरासत में जाने के बाद भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहा के जिला प्रधान सुखमंदर सिंह ने कहा कि केंद्र और सूबा सरकार को चुनावी वादे याद दिलवाने व किसान मजदूरी विरोधी नीतियों के विरोध में वह राजपुरा बैरियर पर चक्का जाम करने पहुचें तो वहां पर पहले से मौजूद पुलिस बल ने उन्हें हिरासत में ले लिया और धरना नहीं लगाने दिया। इससे साबित होता है कि राज्य सरकार उनके संघर्ष दबा रही है, जिसेो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हिरासत में किसान नेताओं में सुखमंदर सिंह, विनोद भागसर, रेशम कुंडल, गुरचरण सिंह, गुरमेल सिंह, मंदर सिंह, नेता सिंह, जगमीत सिंह, रूपेन्द्र सिंह, मनजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, सुखमंदर सिंह, रेशम राजपुरा, बलवंत राजपुरा, कुलवंत सिंह, गुरचरण राजपुरा, गुरदीप सिंह राजपुरा, कुलदीप सिंह, सतिन्द्र सिंह, इन्द्रजीत सिंह, बॉबी सोनी आदि शामिल है। एसपी अमरजीत सिंह ने बताया कि किसान धारा 144 की अवहेलना करने का प्रयास रहे थे। इस पर उन्हें थाना बहाववाला पुलिस ने हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया हिरासत में लिए गए किसानों का शाम पांच बजे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed