फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   नगर पंचायत भीखी पर कांग्रेस का कब्जा

नगर पंचायत भीखी पर कांग्रेस का कब्जा

Sat, 03 Feb 2018 10:01 PM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत भीखी पर कांग्रेस का कब्जा
नगर पंचायत भीखी पर कांग्रेस का कब्जा
विज्ञापन

अध्यक्ष बने विनोद सिंगला, रक्षा देवी को चुना गया उपाध्यक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
भीखी।
नगर पंचायत भीखी की अध्यक्षता व सीनियर उपाध्यक्ष पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है। विधायक नाजर सिंह मानशाहिया की हाजिरी में कांग्रेसी पार्षद विनोद सिंगला को अध्यक्ष व रक्षा देवी को उपाध्यक्ष चुना गया है।
सिंगला को कांग्रेस की ही किरणदीप कौर ने चुनौती दी। नगर पंचायत के कुल 13 वार्डों में से सिंगला को 3 अकाली और चार कांग्रेस पार्षदों का समर्थन मिला।। प्रधानगी के चुनाव के लिए वार्ड नंबर 6 के एमसी विनोद सिंगला का नाम वार्ड नंबर 2 के पार्षद मक्खन हाजी ने पेश किया। इस पर वार्ड नंबर 4 के पार्षद मनोज सिंगला ने सहमति दी। सहमति प्रगट करते विनोद सिंगला को अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही उपाध्यक्ष का चुनाव के लिए वार्ड नंबर 1 की पार्षद रक्षा देवी का नाम वार्ड नंबर 8 के पार्षद रामपाल ने पेश किया और उनका समर्थन वार्ड नंबर 11 के पार्षद सुखदेव सिंह ने किया। इस ओहदे के लिए कोई और नाम न आने कारण रक्षा देवी को उपाध्यक्ष चुन लिया गया। हलका विधायक नाजर सिंह मानशाहिया ने अपने वोट का इस्तेमाल नहीं किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सीनियर कांग्रेसी नेता मंगतराय बंसल, मंजू बंसल, मनदीप सिंह गोरा अध्यक्ष नगर काउंसिल मानसा, प्रेम सागर भोला, सुरिंद्र निभौरिया, जगदेव सिंह सिद्धू, परमवीर मिनटा, नरिंद्र जिंदल डीसी, विकास शर्मा विक्की, मक्खन हाजी, प्रवीन गर्ग टोनी व कुलदीप बिल्ला आदि हाजिर थे। उधर, भीखी वार्ड नंबर 10 से कांग्रेस के विजेता उम्मीदवार किल्लू सिंह ने इस बार नगर पंचायत की अध्यक्षता पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षण करने के लिए हाईकोर्ट में रिट दायर की हुई है, जिसकी सुनवाई 9 फरवरी को होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed