{"_id":"5a7343a94f1c1b805a8b7521","slug":"15175036089-ropar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टियूवैलों पर बिजली बिल लगाने का किसानों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टियूवैलों पर बिजली बिल लगाने का किसानों ने किया विरोध
Updated Thu, 01 Feb 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
किसानों ने किया ट्यूबवेल पर मीटर लगाने का विरोध
रोपड़।
भारतीय किसान यूनियन कादियां ने प्रदेश सरकार के किसानों के ट्यूबवेल पर बिजली मीटर व बिल लगाने का विरोध किया। उन्होंने डीसी को ज्ञापन भी सौंपा।
यूनियन के ब्लॉक प्रधान रूपिंदर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार पहले ही कर्ज माफी से भाग रही है। अब ट्यूबवेल पर मीटर लगाकर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। इसका विरोध किया जाएगा। किसान नेताओं ने कहा कि सारे राज्य में यूनियन की ओर से मांगपत्र दिए जा रहे हैं। सरकार बिजली मीटर लगाने का फैसला लागू करने से पहले टेबल पर बैठकर बातचीत करे। इस दौरान किसानों ने सरकार से डीजल के बढ़ाए गए दाम भी वापस लेने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों की स्थिति ठीक नहीं है। उनके हित को ध्यान में रखकर ही सरकार को कोई फैसला लेना चाहिए।