फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   शिरोमणि अकाली दल के प्रधान बरनाला पहुंचे, बरनाला परिवार से मिलने के लिए, पुराना प्यार जागा

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान बरनाला पहुंचे, बरनाला परिवार से मिलने के लिए, पुराना प्यार जागा

Sun, 14 Jan 2018 10:17 PM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान बरनाला पहुंचे, बरनाला परिवार से मिलने के लिए, पुराना प्यार जागा
अकाली सिखी स्वरूप धारण करें: लौंगोवाल
विज्ञापन

बरनाला। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान गोबिंद सिंह लौंगोवाल कई वर्षों के बाद अपने सियासी गुरु मरहूम मुख्यमंत्री सुरजीत सिंह बरनाला के घर उनके परिवार से मिलने पहुंचे। बरनाला की पत्नी बीबी सुरजीत कौर बरनाला, बेटे गगनजीत सिंह बरनाला ने स्वागत किया। इस दौरान लौंगोवाल ने कहा कि सभी सिखों को सिखी के साथ जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश-विदेश के सभी सिखों को आपस में एकजुट होकर पंथ की सेवा करनी चाहिए व उसके साथ जुड़ कर सिखी का प्रसार व प्रचार करें। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल के उस बयान का स्वागत किया, जिसमें सिख घरों से संबंधित अकाली नेताओं व वर्करों को सिखी स्वरूप में आने का बुलावा दिया है। उन्होंने कहा कि सिखी में मीरी व पीरी, भगती व शक्ति साथ साथ चलते हैं। इसलिए अकाली नेताओं व वर्करों को सिखी स्वरूप में रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी बच्चों को सिखी के साथ जोड़ने के लिए विशेष ध्यान देगी। उन्होंने कहा कि बच्चों में सिखी इतिहास के साथ संबंधित साहित्य पढ़ने की रुचि पैदा करने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed