{"_id":"5c687810bdec2275c5124367","slug":"151550350352-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग फ्री इंडिया मुहिम के लिए आएंगे श्री श्री रविशंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रग फ्री इंडिया मुहिम के लिए आएंगे श्री श्री रविशंकर
विज्ञापन
फोटो सहित
‘ड्रग फ्री इंडिया’ मुहिम के
लिए आएंगे श्री श्री रविशंकर
- सोमवार को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से करेंगे शुरुआत
- अभिनेता संजय दत्त, रैपर बादशाह समेत कई सेलिब्रिटी रहेंगे मौजूद
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था ने देशभर में युवाओं और स्टूडेंट्स को नशे के प्रति जागरूक करने के लिए ‘ड्रग फ्री इंडिया’ मुहिम शुरू की है। पंजाब समेत पूरे देश में फैले ड्रग्स के जाल को तोड़ने के लिए श्री श्री रविशंकर दो दिवसीय दौरे पर मोहाली और चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं। यह जानकारी आर्ट ऑफ लिविंग ने शनिवार को एक प्रेस वार्ता में दी।
‘ड्रग फ्री इंडिया’ के उद्घाटन के लिए श्री श्री रविशंकर सोमवार को घड़ुआं स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे। कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर मुख्य अतिथि होंगे। इस मौके पर अभिनेता संजय दत्त, कॉमेडियन कपिल शर्मा, रैपर बादशाह, पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू भी उपस्थित रहेंगे।
सीयू के वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष डीपी सिंह ने कहा कि पंजाब हमेशा क्रांति के क्षेत्र में नेतृत्व में अग्रणी रहा है। ‘ड्रग फ्री इंडिया’ मुहिम की शुरुआत पंजाब से हो रही है, लेकिन इसका प्रभाव पूरे देश में फैलेगा। संस्था के सदस्यों ने बताया कि स्टूडेंट्स को इस मुहिम से जोड़ने व नशे में जकड़े युवाओं के इससे बाहर निकालने के लिए एसडब्ल्यूएटी (स्वैट) के नाम से महाविद्यालयों में क्लब बनाए गए हैं, जिसमें विद्यार्थी, शिक्षक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्ताओं का समावेश रहता है। यह साल भर ड्रग के खतरों के बारे में चर्चा और कार्यक्रम करते हैं।