{"_id":"5a315e774f1c1b156b8bc05b","slug":"151513184887-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरनाला1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरनाला1
Updated Wed, 20 Dec 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
अश्लील गीतों के खिलाफ अगली सुनवाई छह फरवरी को
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
हाईकोर्ट में अश्लील गीतों के विरुद्ध पिटीशन दायर है। जिसमें एक एक करके कई वकील पेश हुए। जिसको लेकर जज ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 6 फरवरी निर्धारित कर दी है। आशा व्यक्त की गई पेशी के बाद कोई ऐसा एक्ट बन
सकता है जिसके बाद अश्लील गीतों पर रोक लगेगी। हुआ यूं कि मंगलवार को जस्टिस अजय कुमार मित्तल के डबल बैंच के
सामने पंडित राव समेत कई समाजसेवी लोगों की ओर से दायर की गई जन हित याचिका पर सुनवाई हो रही थी। जज की ओर से अश्लील गीतों पर अंकुश लगाने के लिए सुझाव मांग रहे थे। उसी दौरान अचानक आरटीआई के मजबूत स्तंभ माने जाते हाईकोर्ट के वकील एचसी अरोड़ा पहुंच गए। जिन्होंने जज की इजाजत ले एक-दो सुझाव पेश किए। फिर क्या था, कुछ अन्य वकील आगे आ गए और सभी सुझाव देने लगे। जिसको लेकर जज ने एडवोकेट अरोड़ा समेत सभी को ही दाखिल जन हित याचिका में दखल देने की इजाजत दे दी और सभी को अपने-अपने सुझाव लिखित में दाखिल करने को कहा। अगली सुनवाई 6 फरवरी 2018 तय की गई है। एडवोकेट एचसी अरोड़ा का कहना है, अगर सब कुछ ठीक रहा तो पंडित राव जैसों द्वारा दायर की गई जन हित पिटीशन पर वकील समुदाय के सहयोग से इस जनहित मुद्दे को नए आयाम मिलेंगे।