{"_id":"59482cbb4f1c1b03678b4664","slug":"151497902267-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिजी ने कृषि क्षेत्र में मांगा हरियाणा से सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिजी ने कृषि क्षेत्र में मांगा हरियाणा से सहयोग
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिजी ने कृषि क्षेत्र में हरियाणा से मांगा सहयोग : धनखड़
- कृषि मंत्री के नेतृत्व में शिष्टमंडल पहुंचा फिजी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
हरियाणा से फिजी ने प्रदर्शन प्लांट लगाने के लिए सहयोग मांगा है। अपने देश के किसानों को तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ाने के लिए फिजी ने यह पेशकश की है। फिजी के कृषि राज्य मंत्री वियाम पिल्लई और कृषि सचिव जितेंद्र सिंह ने हरियाणा के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ के नेतृत्व में पहुंचे शिष्टमंडल से मुलाकात के दौरान ये इच्छा जाहिर की। शिष्टमंडल से उद्योगपतियों ने लंबी बैठक की और एक-दूसरे देश से सहयोग मांगा। फिजी के कृषि राज्य मंत्री ने बातचीत के दौरान धनखड़ से कहा कि हरियाणा की विकसित खेती को देखते हुए फिजी के किसानों के लिए प्रदर्शन प्लांट स्थापित किए जाएं। हरियाणा किस तरह से उन्नत खेती की ओर बढ़ रहा है। बागवानी को बढ़ावा देने और पैरी अर्बन जैसे कांसेप्ट पर हरियाणा काम कर रहा है। इससे वे प्रभावित हैं। उधर, हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल ने फिजी से गन्ने की खेती, उपज बढ़ाने, चीनी मिलों के आधुनिकीकरण व डेयरी क्षेत्र में सहयोग की अपेक्षा जताई है।