{"_id":"5a3be79d4f1c1bbd208b7f7e","slug":"151387550917-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रूजर की टक्कर से मामा-भांजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रूजर की टक्कर से मामा-भांजे की मौत
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
क्रूजर ने मामा-भांजे को कुचला, मौत
अबोहर में सीतो रोड पर हादसा, गोशाला से घर जा रहे थे दोनों
क्रूजर चालक मौके से फरार, बाइक पर सवार थे दोनों
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। सीतो रोड पर वीरवार देर शाम क्रूजर की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्रूजर चालक फरार हो गया। सीतो चौकी पुलिस ने दोनों शवों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार गांव खैरपुर निवासी मांगी लाल (40) अपने भांजे विनोद (30) के साथ गांव सुखचैन की गोशाला से गाय देखकर वापस आने गांव जा रहे थे। जब वह गांव खैरपुर के पास पहुंचे तो तेजगति अनियंत्रित क्रूजर चालक ने दोनों को बुरी तरह कुचल दिया। इससे विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मांगीलाल ने सीतो गुन्नों के प्राथमिक चिकित्सालय में दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही सीतो गुन्नो पुलिस चौकी इंचार्ज बलवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उधर क्रूजर चालक वाहन छोड़ कर मौके से फरार हो गया। गांव खैरपुर के सरपंच उदयपाल सहित गोशाला के सेवादार कृष्ण लाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। घटना का दुखद समाचार जैसे ही खैरपुर पहुंचा पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। विनोद लंबे समय से अपने मामा के पास ही रह रहा था।
विज्ञापन
इस समाचार की फोटो एबीआर 3 भेजी जा रही है।