{"_id":"5a3be7904f1c1bc1678c2da3","slug":"15138754968-ropar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदी जोड़ मेल के दूसरे दिन सजी सियासी कान्फ्रेंसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदी जोड़ मेल के दूसरे दिन सजी सियासी कान्फ्रेंसें
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
थर्मल प्लांट बंद करने का फैसला गलत
शहीदी जोड़ मेल के दूसरे दिन सियासी कांफ्रेंस में छाया मुद्दा
रोपड़।
शहीदी जोड़ मेल के दूसरे दिन सियासी और धार्मिक नेताओं ने हाजिरी लगाई। इस दौरान बठिंडा थर्मल प्लांट बंद करने के फैसले को गलत बताया गया।
वीरवार को कार्यक्रम में एसजीपीसी के प्रधान गोबिंद सिंह लौंगोवाल समेत अकाली दल के सांसद प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा, सीनियर उपाध्यक्ष डा. दलजीत सिंह चीमा शामिल हुए। वहीं कांग्रेस की ओर से कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में लगाए गए कैंसर जांच कैप में वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने शिरकत की। अकाली दल 1920 और अकाली दल अमृतसर की ओर से भी पंथक स्टेज लगाई गई। यहां से अकाली दल 1920 के अध्यक्ष रवि इंदर सिंह और अकाली दल अमृतसर के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान ने संबोधित किया।
चंदूमाजरा और चीमा ने कहा कि थर्मल प्लांट बंद करने के फैसले से मुलाजिमों पर बेरोजगारी की तलवार लटक गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि राणा गुरजीत सिंह समेत कई लोगों को निजी क्षेत्र में फायदा देने के लिए यह फैसला लिया गया हे। बिजली मैनेजमेंट में प्रबंधकीय कुशलता की कमी है जिसके कारण थर्मल प्लांटों पर यह संकट आया है। चीमा ने कहा कि अकाली दल ने पंजाब को बिजली सरप्लस बनाया था और अब पैडी सीजन में इस फैसले के बाद बिजली की समस्या आएगी। वहीं मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि बठिंडा और रोपड़ के थर्मल प्लांटों की ओर बनाई जा रही बिजली निजी खरीद के मुकाबले महंगी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी मुलाजिम को बेरोजगार नहीं किया जाएगा। उन्हें उनके जिले में ही एडजस्ट कर दिया जाएगा।
वहीं दूसरी ओर पंथक मुद्दों में पाकिस्तान में रह रहे सिखों का जबरी धर्म परिवर्तन करवाना और सिखों के धार्मिक स्थल पर प्लाजा बनाने का मुद्दा छाया रहा। एसजीपीसी के अध्यक्ष गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने केंद्र सरकार को पत्र लिखा है। सभी को अपने धर्म को मानने की आजादी है। ऐसा धक्का पाकिस्तान में सिखों के साथ नहीं होना चाहिए। सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पाकिस्तान सरकार के बात करने के लिए कहा है। श्री हरमंदिर साहिब पर हुए हमले में ब्रिटिश सरकार की सलाह का मुद्दा भी वह लोकसभा में जोरशोर से उठाएंगे।