फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   रोपड़ थर्मल प्लांट मुलाजिमें ने किया प्रर्दशन

रोपड़ थर्मल प्लांट मुलाजिमें ने किया प्रर्दशन

Thu, 21 Dec 2017 10:05 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
रोपड़ थर्मल प्लांट मुलाजिमें ने किया प्रर्दशन
रोपड़ थर्मल प्लांट मुलाजिमों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

प्लांट की दो यूनिटों को पक्के रूप से बंद करने के फैसले का विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़।
गुरु गोबिंद सिंह सुपर थर्मल प्लांट के गेट के समक्ष वीरवार को समूह जत्थेबंदियों ने एकजुट होकर प्लांट की दो यूनिटों को पक्के रूप से बंद करने के फैसले का विरोध किया। इस दौरान इंप्लाइज फेडरेशन पंजाब राज्य बिजली बोर्ड (भारद्वाज), वर्कर्स फेडरेशन इंटक, जेई काउंसिल, आरटीपी इंप्लाइज यूनियन, पीएसईबी इंप्लाइज फेडरेशन इंटक, इंप्लाइज फेडरेशन पंजाब राज्य बिजली बोर्ड (सुरिंदर सिंह) जत्थेबंदियों के नेताओं ने कहा पंजाब सरकार ने 20 दिसंबर की कैबिनेट बैठक में लिया गया निर्णय कर्मचारी, मजदूर और लोक विरोधी है। उन्होंने कहा कि जो यूनिट बंद किए गए हैं, उनके नवीनीकरण पर सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर चुकी है, ताकि उनकी बुनियाद 10 से 15 साल तक बढ़ाई जा सके। यदि सरकार ने इन यूनिटों को बंद करने का पहले ही मन बना लिया था तो आम लोगों से टैक्स के रूप में एकत्र की गई करोड़ों की राशि नवीनीकरण पर बर्बाद करने की क्या जरूरत थी।
वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के दौरान सत्ता में आने के बाद सरकारी थर्मल प्लांटों को उनकी समर्था के अनुसार चलाने का वादा किया था, लेकिन सरकार ने छह यूनिट बंद कर लोगों से धोखा किया है। वक्ताओं ने घोषणा की कि 22 दिसंबर को समूह पंजाब में पावरकॉम मैनेजमेंट और कैप्टन अमरिंदर सिंह की अर्थियां जलाई जाएंगी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष हरमेश धीमान, राज कुमार तिवाड़ी, इंटक नेता सुखदेव सिंह, वीरपाल सिंह, वरियाम सिंह छज्जा, रणजीत सिंह ढिल्लों, कंवलजीत सिंह, बिजेंदर कुमार सिंह, अमरजीत सिंह, कुलदीप सिंह मिन्हास, जेई प्रितपाल सिंह, करनैल सिंह सैनी, नरिंदर सैनी, भाग चंद शर्मा और भाग सिंह सिंहपुरा मौजूद थे।
विज्ञापन


बेरोजगार कर देगी सरकार : संदोआ
विधायक अमरजीत सिंह संदोआ ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चुनाव के दौरान सत्ता में आने के बाद घर-घर में नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन सरकार की ओर से लिया गया थर्मल प्लांट के यूनिट बंद करने का निर्णय पहले से रोजगार पर लगे कर्मचारियों की नौकरी छीनकर बेरोजगार करने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed