{"_id":"5a1af05e4f1c1bc45b8b88d7","slug":"1511715029330-mansa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर कौंसिल के सीनियर उपाध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव अब 30 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर कौंसिल के सीनियर उपाध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव अब 30 को
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
नगर काउंसिल के सीनियर उपाध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव अब 30 को
पहले 28 नंवबर का दिन किया गया था तय, विधायक न होने के चलते आगे डाली तारीख
अमर उजाला ब्यूरो
मानसा।
28 नंवबर को नगर काउंसिल मानसा के सीनियर उपाध्यक्ष व उपाध्यक्ष की बचत भवन में रखा चुनाव 30 नंवबर को करवाने का फैसला लिया गया है। यह चुनाव विधानसभा का सेशन होने के कारण दो दिन आगे कर दी गई है। जिसमें हलके के विधायक का शामिल होना जरूरी है। विधानसभा सेशन होने के कारण 27 से 29 नवंबर को हलके के विधायक नाजर सिंह मानशाहिया इस में हिस्सा लेंगे।
एसडीएम लतीफ अहमद ने बताया कि इस कारण यह चुनाव 28 नवंबर के बजाय अब 30 नंवबर को कराने का फैसला किया गया है, जिस में नगर काउंसिल मानसा के सीनियर उपाध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। जिक्रयोग है कि यह चुनाव कराने के लिए पार्षद अनिल जोनी ने हाईकोर्ट में पिटीशन डालकर इसको जल्दी कराने की अपील की थी। इस चुनाव में सीनियर उपाध्यक्ष के लिए मनजीत सिंह मीता व प्रेम सागर भोला व उपाध्यक्ष पद के लिए गुरदीप सिंह सेखों व सौरव जिंदल का नाम चर्चा में हैं। जबकि अन्य पार्षद भी इस दौड़ में एक दूसरे से आगे होने की फिराक में नजर आ रहे हैं।