फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   भीषण सडक हादसा

भीषण सडक हादसा

Sun, 26 Nov 2017 09:50 PM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
भीषण सडक हादसा
तेज रफ्तार ट्राले ने खडे़ ट्राले को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन गंभीर
विज्ञापन

घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए पुलिस विभाग के नहीं पहुंचे कर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
स्थानीय बरनाला बठिंडा मुख्यमार्ग पर शनिवार को देर रात ढ़ाई बजे दो ट्रालों की भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की जानकारी अनुसार एक ट्राला चालक ट्राले में पीओपी भरकर लुधियाना जा रहा था कि रस्ते में तपामंडी के पास नेशनल हाईवे बरनाला बठिंडा मुख्यमार्ग पर टायर पंक्चर हो गया। ट्राला चालक ने ट्राले को सड़क पर ही रोक लिया और ट्रक का क्लीनर जैक लगाकर ट्राले का टायर बदलने लगा कि अचानक पीछे से आ रहे एक और तेज रफ्तार ट्राले ने खडे़ ट्राले को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाला ट्राला कोयले से भरा हुआ था। जिस कारण खडे़ ट्राले के परखच्चे उड़ गए और टायर बदल रहे क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तीनों को सिविल अस्पताल पहुंचाने के लिए पुुलिस प्रशासन का कोई भी कर्मचारी या अधिकारी नहीं पहुंचा। आखिर तपामंडी के समाजसेवी ध्रमेंद्र सिंह धालीवाल की घटना की सूचना मिली तो वह अपनी गाड़ी लेकर घटना स्थल पर पहुंचा और गंभीर जख्मी पडे़ तीन लोगों को अपनी गाड़ी में सिविल अस्पताल ले जाकर जान बचाई। घटना की जांच कर रहे थाना तपा के प्रभारी रछपाल सिंह ने बताया कि मृतक क्लीनर की पहचान सुशील कुमार पुत्र बलवंत राम सुशील कुमार पुत्र बलवंत राम निवासी गंगानगर के तौर पर हुई है, जो कंप्यूटर की पढ़ाई करता था और पहली बार ट्राले पर चक्कर लगाने आया था। जबकि जख्मियों की पहचान परमजीत सिंह पुत्र मेघा सिंह, जोगिंदर सिंह पुत्र नायब सिंह, विकास विशनोई पुत्र सुभाष चंद निवासी गंगानगर के तौर पर हुई है। जिनका स्थानीय सिविल अस्पताल में ईलाज चल रहा है। थाना प्रभारी रछपाल सिंह ने बताया कि विकास विशनोई के ब्यानों पर टक्ट्राकर मारने वाले ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है, जबकि उसका ट्राला कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed