फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   लम्बी कशमकश के बाद नगर कौंसिल श्री आनंदपुर साहिब के प्रधान वालिया ने दिया इस्तीफ़ा

लम्बी कशमकश के बाद नगर कौंसिल श्री आनंदपुर साहिब के प्रधान वालिया ने दिया इस्तीफ़ा

Fri, 24 Nov 2017 10:26 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
लम्बी कशमकश के बाद नगर कौंसिल श्री आनंदपुर साहिब के प्रधान वालिया ने दिया इस्तीफ़ा
नगर काउंसिल प्रधान का इस्तीफा
विज्ञापन

श्री आनंदपुर साहिब।
शिरोमणि अकाली दल के साथ संबंधित नगर काउंसिल श्री आनंदपुर साहिब के प्रधान महेंदर सिंह वालिया और से शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया है। हलका विधायक और विधान सभा में स्पीकर राणा कंवरपाल सिंह ने कहा कि वालिया ने उन्हें इस्तीफा सौंप दिया है। स्थानीय रेस्ट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान राणा कंवरपाल सिंह ने बताया प्रधान महिंदर सिंह वालिया ने उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि शहर की भलाई को मुख्य रखते उन्होंने समूह काउंसिलरों से कहा है कि वह नए प्रधान का चुनाव कर लें। राणा केपी सिंह ने कहा कि श्री आनंदपुर साहिब के विकास के लिए उन्होंने पहले भी उस समय की केंद्रीय मंत्री अंबिका सोनी से 105 करोड़ रुपये की राशि लाई थी, जिस के साथ इस गुरू नगरी का विकास संभव हो सका था और वह इस पवित्र शहर के विकास के लिए अब भी वचनबद्ध हैं। इस मौके उन के साथ सीनियर कांग्रेसी नेता रमेश चंद्र दसगरांयी, हरबंस लाल महन्दली, काऊंसलर जत्थेदार राम सिंह, हरजीत सिंह जीता, गुरअवतार सिंह चाँद, नरिंदर सैनी, इंद्रजीत कौशल, मनप्रीत कौर अरोड़ा, जतिंदर कौर, इंद्रजीत सिंह अरोड़ा, प्रेम सिंह बासोवाल, लक्की कपिला, कुलदीप सिंह बंगा, डा: आत्मा सिंह समेत बड़ी संख्या वर्कर हाजिर थे। उधर वालिया ने कहा कि प्रधान होते उन्होने पूरी इमानदारी के साथ शहर निवासियों की सेवा की है और शहर की भलाई को ही मुख्य रखते उन्होंने अपना इस्तीफा सरकार को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed