{"_id":"5a05de6c4f1c1b71548bc04e","slug":"15103341597-khanna-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी मागों को लेकर पूर्व सैनिकों ने जलाया,देश के पीएम,गृह मंत्री व वित मंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी मागों को लेकर पूर्व सैनिकों ने जलाया,देश के पीएम,गृह मंत्री व वित मंत्री का पुतला
Updated Fri, 10 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन का रोष मार्च
दिल्ली के एसीपी और एसएचओ को डिसमिस करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
खन्ना।
एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को केंद्र सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकाला गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह और वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शन की अगुवाई एसोसिएशन के अध्यक्ष कैप्टन जरनैल सिंह जलाजन और कोषाध्यक्ष कैप्टन नंद लाल माजरी ने की।
पूर्व सैनिकों ने गुरुद्वारा कलगीधर साहिब से लेकर ललहेड़ी रोड चौक तक रोष मार्च निकाला। कैप्टन नंद लाल माजरी ने कहा कि पूर्व सैनिक 875 दिनों से दिल्ली में जंतर मंतर पर धरना देकर बैठे थे। वे केंद्र सरकार से वन रैंक वन पेंशन को पूरी तरह से लागू करने की मांग कर रहे थे। दुख की बात है कि केंद्र सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने 30 अक्तूबर की सुबह उन पर धावा बोलते हुए मंच तोड़ दिया। विरोध करने वाले पूर्व सैनिकों को अवैध हिरासत में रखा गया। इस पूरी कार्रवाई पर पूर्व सैनिकों ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का इस्तीफा मांगा है। साथ ही दिल्ली के एसीपी और एसएचओ को डिसमिस करने की मांग की। इस दौरान सूबेदार रब्बी सिंह, सूबेदार मेजर सिंह, करनैल सिंह, सूबेदार मोजू सिंह, हवलदार हरी सिंह, जगरूप सिंह, सुखदेव सिंह, मलकीत सिंह, कुलवंत सिंह, हरजिंदर सिंह, बहादुर सिंह, गुरदयाल सिंह, चरण सिंह, संतोष कुमार, गुरबख्श सिंह, राम मोहन, तरसेम सिंह, केसर सिंह इकोलाही और कृष्ण लाल भी मौजूद थे।