फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सभी केंद्रों के ध्यानार्थ-

सभी केंद्रों के ध्यानार्थ-

Sat, 19 Aug 2017 11:11 PM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
सभी केंद्रों के ध्यानार्थ-
बब्बर खालसा के आतंकी आठ दिन की रिमांड पर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नवांशहर। जिला पुलिस के इनपुट पर यूपी एटीएस की ओर से पिछले दिनों गिरफ्तार किए गए बब्बर खालसा से संबंधित दोनों आतंकियों को शनिवार को यहां की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को आठ दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। दोनों आतंकियों को नवांशहर पुलिस शुक्रवार को ट्राजिंट रिमांड पर लेकर आई थी।
नवांशहर पुलिस केइनपुट पर बुधवार को लखनऊ एटीएस ने एक धार्मिक स्थल से संदिग्ध आतंकी बलवंत को गिरफ्तार किया था। बलवंत के पूछताछ के बाद एक अन्य आरोपी जसवंत सिंह को यूपी के उन्नाव से गिरफ्तार किया गया। नवांशहर पुलिस के थाना मुकंदपुर की ओर से जून महीने में सिख कट्टरपंथियों से जुड़े एक आतंकी संगठन के दो सदस्यों को धर दबोचा था, उन दोनों से हुई पूछताछ के बाद पुलिस को बलवंत के बारे में सूचना मिली थी।
विज्ञापन

इसके बाद नवांशहर पुलिस की इसी सूचना पर काम करते हुए यूपी एटीएस ने इन्हें गिरफ्तार कर उन्हें नवांशहर पुलिस को सौंपा। एसपी हरिंदरपाल सिंह परमार की अगुवाई में शनिवार को दोनों संदिग्ध आतंकियों को भारी पुलिस बल के साथ अदालत में पेश किया गया। सीआईए स्टाफ नवाशहर के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरिंदर चांद ने बताया कि अदालत ने दोनों आतंकियों का आठ दिन का पुलिस रिमांड दिया है। दोनों से पूछताछ में उसके साथियों, संरक्षण देने वालों और ठिकानों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed