फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   1.50 crore rupees were cheated from a textile merchant on the pretext of earning profit

Panchkula News: कपड़ा व्यापारी से मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.50 करोड़ रुपये ठगे

Fri, 11 Oct 2024 12:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
1.50 crore rupees were cheated from a textile merchant on the pretext of earning profit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-21 निवासी रेडीमेड कपड़ा व्यापारी को ऑनलाइन ट्रेडिंग से मुनाफा कमाने झांसा देकर 1.50 करोड़ रुपये ठगने का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने तीन अन्य लोगों को अपने जाल में फंसाकर 16.80 लाख रुपये ठगे हैं। इस प्रकार ठगों ने चार लोगों से 16680000 रुपये ठगे लिए। पीड़ितों की शिकायत पर सेक्टर-20 साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को व्यापारी ने बताया कि नवंबर 2023 में उनसे एक महिला ने टेलीग्राम पर संपर्क किया।
उसने खुद को बंगलुरु की एक कंस्ट्रक्शन व्यवसायी बताया। महिला ने खुद का नाम नैन्सी सिंह बताकर कहा कि उसके अंकल अमेरिका में ट्रेडिंग का काम करते हैं। उसने कम रुपये निवेश कर ज्यादा मुनाफा कमाने का झांसा दिया। शुरुआत में शिकायतकर्ता ने चैट के माध्यम से कहा कि उन्हें इस काम की जानकारी नहीं है, लेकिन नैन्सी ने उन्हें एक टेलीग्राम आईडी और एक एप्लिकेशन डाउनलोड करने की सलाह दी। शिकायतकर्ता ने एप डाउनलोड की और निर्देशों के अनुसार कुछ धनराशि संबंधित खातों में जमा कर दी। शुरुआत में शिकायतकर्ता को अपने निवेश पर कुछ मुनाफा मिला। उन्हें इस प्रक्रिया पर विश्वास हो गया। धीरे-धीरे शिकायतकर्ता ने लाखों रुपये विभिन्न खातों में जमा करना शुरू कर दिया। जनवरी 2024 तक उन्होंने करीब 80 लाख रुपये निवेश कर दिए।
विज्ञापन

जब उन्होंने पैसे निकालने की कोशिश की, तो उनसे 30 प्रतिशत टैक्स जमा कराने को कहा गया। इस पर उनको शक हुआ। आरोपी महिला ने फोन पर संपर्क किया और बताया कि टैक्स जमा करना सामान्य प्रक्रिया है। शिकायतकर्ता ने 30 लाख रुपये जमा करा दिए। जब उन्होंने शिकायत की कि उनके रुपये अब तक नहीं निकले हैं तो आरोपी महिला और उसके साथियों ने टेलीग्राम आईडी और अन्य संपर्क माध्यम हटा दिए। जब आरोपी महिला के मोबाइल नंबर पर फोन किया तो वह बंद मिला। इसके बाद उनको ठगी का पता चला। धोखाधड़ी के बाद शिकायतकर्ता मानसिक रूप से टूट गए और पांच माह तक अवसाद में रहे। उन्होंने अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से उधार लेकर निवेश किया था। 27 सितंबर 2024 को उन्होंने साइबर पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed