फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   15 fire tender vehicles, 53 workers will be deployed for rescue from fire

15 फायर टेंडर गाड़ियां, 53 कर्मचारी आग से बचाव के लिए रहेंगे तैनात

Sun, 27 Oct 2019 01:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
15 fire tender vehicles, 53 workers will be deployed for rescue from fire
पंचकूला। दिवाली पर शहर में आग लगने की घटना से बचाव के लिए पंचकूला जिले में 15 फायर टेंडर की गाड़ियां तैनात रहेंगी। 53 फायर विभाग के कर्मचारियों की छुट्टी कैंसिल कर दी गई है। आग से बचाव के लिए फायर विभाग के कर्मचारियों की ओर से उपयुक्त कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सेक्टर -5 स्टेशन फायर ऑफिसर एसएस मलिक ने बताया कि दिवाली पर आग लगने की घटना से बचाव के लिए अग्निशमन विभाग ने गाड़ियों की तैनाती की है। शहर में किसी प्रकार की दुर्घटना न हो इसका पूरा ध्यान रखा गया है। पंचकूला सेक्टर-5, 25 और 26 की पटाखा मार्केट में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां खड़ी की गई हैं। पटाखा बिकने वाली जगह पर चेकिंग की गई है। सेक्टर-19 में बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज के कारण रास्ता बंद है। इसलिए सेक्टर-19 पुलिस चौकी के पास गाड़ियां खड़ी की गई है। अगर इस सेक्टर में आग लगने की घटना होगी तो तुरंत गाड़ी पहुंच कर आग बुझाएगी। इसका पूरा ध्यान फायर विभाग की ओर से रखा गया है। वहीं सेक्टर-5 स्थित फायर स्टेशन में नौ गाड़ियां खड़ी है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर विभाग की ओर से पूरी तैयारी की गई है। किसी प्रकार की दुघर्टना न हो। इसका पूरा ध्यान रखा गया है। पंचकूला के अलावा कालका, बरवाला, रायपुररानी और पिंजौर में भी गाड़ियों की तैनाती की गई है। वहीं इसके अलावा शहर में सकरे रास्ते में आग लगने पर बाइक फायर सर्विस भी दी जाएगी। इसके लिए भी विभाग ने पूरी तैयारी कर रखी है। दीवाली के त्यौहार पर आग लगने की घटना से बचाव के लिए फायर विभाग की ओर से पूरा प्रयास किया गया है। फायर ऑफिसर एसएस मलिक ने लोगों से अपील की है कि लोग पटाखे कम जलाएं। ज्वलनशील चीजों से दूर रहें। त्यौहार दीप जलाकर मनाएं। आग लगने पर तुरंत 101 पर फोन कर जानकारी दें। फायर विभाग के कर्मचारी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed