{"_id":"5967aa314f1c1b9e188b4697","slug":"149996606511-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज के कारण अपने आप को आग लगाने वाले किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज के कारण अपने आप को आग लगाने वाले किसान की मौत
Updated Thu, 13 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल छिड़क शरीर में आग लगाने वाले किसान की मौत
बरनाला। जिला के गांव महिल खुर्द में कर्ज न भर पाने से परेशान किसान ने शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली थी। वीरवार को अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसे परिजनों ने राजिंदरा अस्पताल पटियाला में भर्ती कराया था। किसान अवतार सिंह उर्फ इकबाल सिंह निवासी गांव महिलखुर्द करीब दो एकड़ जमीन का मालिक था। यह जमीन भी उसने पिछले दिनों अपनी बेटी की शादी के लिए गिरवी रख दी थी। परिजनों का कहना है कि कर्ज अदा न करने की वजह से अब जमीन भी उसके हाथ से निकल चुकी थी। वहीं उस पर कर्ज का बोझ भी बढ़ता जा रहा था। इस कारण से वह मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। अवतार सिंह ने बुधवार को शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली थी। चिकित्सकों का कहना है कि वह करीब 80 प्रतिशत झुलस चुका था।