{"_id":"5961148a4f1c1bb26d8b4649","slug":"149953453219-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला डाक्टर से दुव्र्यवहार करने वाले ने मांगी माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला डाक्टर से दुव्र्यवहार करने वाले ने मांगी माफी
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल में महिला डॉक्टर से दुर्व्यवहार पर हंगामा
- घटना के विरोध में चिकित्सकों ने काली पट्टी बांध दो घंटे नहीं की ड्यूटी
- आरोपी के माफी मांगने के बाद ठंडा हुआ डॉक्टरों का गुस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर ।
शुक्रवार को सिविल अस्पताल की महिला चिकित्सक डॉ. सुप्रिया के साथ एक गर्भवती महिला के पति पर लगे दुर्व्यवहार के आरोप के मामले में अब चिकित्सकों के तेवर नरम पड़ गए हैं। डॉक्टरों का यह रुख आरोपी शख्स की ओर से माफी मांगने के बाद सामने आया है। हालांकि इससे पूर्व शनिवार को सरकारी अस्पताल के डाक्टरों ने काली पट्टी बांधकर करीब दो घंटे तक कामकाज ठप रखा। साथ ही उन्होंने मामले के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं उन्होंने सिविल सर्जन को मांगपत्र भी सौंपा।
शुक्रवार को आरोप लगा था कि महिला चिकित्सक डॉ. सुप्रिया चौधरी के साथ गांव झूमियांवाली निवासी अनिल कुमार ने दुर्व्यवहार किया। इसके विरोध में डाक्टरों ने शनिवार को दोपहर 12 से 2 बजे तक कामकाज ठप रखा। मामले की सूचना मिलते ही अबोहर पहुंचे सिविल सर्जन को डॉ. सुप्रिया चौधरी सहित अस्पताल स्टॉफ ने मांगपत्र सौंपते हुए दुर्व्यवहार करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस के प्रयास से अस्पताल पहुंचे आरोपी अनिल कुमार ने माफी मांगी। इस मौके पर डॉ. गगनदीप सिंह, डॉ. साहब राम, डॉ. नीरजा गुप्ता, डॉ. महेश, डॉ. शैली, डॉ. राहुल, डॉ. सुरेश कंबोज, डॉ. लवली मौजूद थे।
इस समाचार की फोटो एबीआर 1 भेजी जा रही।