फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   परिवार गया हुआ था जागरण में शामिल होने, पीछे से चारों ने किया गहनों पर हाथ साफ।

परिवार गया हुआ था जागरण में शामिल होने, पीछे से चारों ने किया गहनों पर हाथ साफ।

Fri, 09 Jun 2017 10:27 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
परिवार गया हुआ था जागरण में शामिल होने, पीछे से चारों ने किया गहनों पर हाथ साफ।
घर से लाखों के जेवरात चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बरवाला।
कस्बे की एचएमटी कॉलोनी में स्थित एक व्यक्ति के घर से चोर गहनों पर हाथ साफ कर गए। जानकारी अनुसार टीचर मनोज कुमार वीरवार को दोपहर यमुनानगर अपने किसी रिश्तेदार के घर माता के जागरण में शामिल होने गए थे। जो रात को ज्यादा दूर होने के कारण घर नहीं लौट सके थे। सुबह शुक्रवार को जब वह घर पहुंचे तो देखा कि घर के मेन गेट पर तो ताला लगा था। लेकिन घर के ताले टूटे थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। यह देखकर मनोज व उसके परिवार के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना बरवाला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और सीन ऑफ क्राइम को बुलाकर फिंगर प्रिंट लिए। मनोज ने बताया कि चोरों ने उसके घर से अलमारी में रखे सोने की तीन अंगूठियां, एक गले की चेन, कान के झुमके व चांदी की पाजेब सहित लाखों के जेवरात ले गए। मनोज ने बताया कि चोर घर की बाउंड्री वॉल फांदकर अंदर घुसे। दीवार पर चोरों के मिट्टी से लथपथ पैरों के निशान भी मिले। पुलिस ने मनोज की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। वहीं बरवाला मार्केट भी चोर गिरोह ने वारदात की कोशिश की। लेकिन पुलिस की गश्त लगा रही टीम को देखकर भाग निकले। पुलिस का कहना है कि बताया कि जिस दुकान का शटर टूटा है। उसके मालिक ने पुलिस चौकी में कोई शिकायत नहीं दी है। क्योंकि पुलिस ने रात को ही फोन कर उस दुकान के मालिक को मौके पर बुला लिया था। उधर, चोरी की इन घटनाओं से लोग सहमे हैं। लोगों ने पुलिस गश्त ओर बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed