{"_id":"67824ab0eb1d8dc933029d9f","slug":"147-lakh-cheated-from-je-in-the-name-of-switching-off-mobile-number-pkl-office-news-c-87-1-pk11006-118553-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मोबाइल नंबर बंद करवाने के नाम पर जेई से 1.47 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मोबाइल नंबर बंद करवाने के नाम पर जेई से 1.47 लाख ठगे
विज्ञापन
पंचकूला। बागवानी निदेशालय में काम करने वाले जेई से 1.47 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। कुरुक्षेत्र निवासी प्रवीण कुमार की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है। पीड़ित ने बताया कि मोबाइल हैक करके बैंक खाते से रुपये ट्रांसफर करवाए गए हैं।
पीड़ित प्रवीण ने बताया कि वे बागवानी निदेशालय सेक्टर-21 पंचकूला में जेई सिविल के पद पर कार्यरत हैं। 29 दिसंबर 2024 को वे कुरुक्षेत्र अपने घर गए थे। उसके बाद जब जियो के कस्टमर केयर पर बात की तो उनको बताया गया कि उसका सिम यूपी से कोई बंद करवाने की कोशिश कर रहा है। कस्टमर केयर ने कहा कि पता कर रहे हैं कि ऐसा क्यों हो रहा है। दूसरे दिन मोबाइल का नेटवर्क चला गया और फोन ने काम करना बंद कर दिया था।
कस्टमर केयर पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि आप अपना सिम ई-सिम कर आईफोन में चला रहे हो। इसके बाद कस्टमर केयर ने फोन काट दिया। पीड़ित का कहना है कि ठगी का पता तब चला जब वह एलआईसी पॉलिसी के रुपये जमा करने गया तो वहां से जानकारी मिली कि खाते में रुपये नहीं है। जब एटीएम सेक्टर-17 से मिनी स्टेटमेंट देखी तो 1.47 लाख रुपये निकाले गए थे।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ
विज्ञापन