{"_id":"5c74503abdec226bbc6579b0","slug":"141551126586-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटीयू बस चालक को स्कूटर सवार ने दी गालियां देकर दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटीयू बस चालक को स्कूटर सवार ने दी गालियां देकर दी धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित
सीटीयू बस ड्राइवर को स्कूटर चालक ने दी गालियां, धमकी
ड्राइवर रविंद्र का आरोप, बस में बैठी महिला सवारियों से भी की अभद्रता
अमर उजाला ब्यूरो
मनीमाजरा। ओल्ड रोपड़ रोड पर सोमवार शाम को एक बस ड्राइवर से स्कूटर सवार युवक ने गाली गलौच की और उसे धमकी दी। बस चालक रविंद्र का आरोप है कि पहले स्कूटर चालक एकदम से रांग साइड से कट मारकर उनकी बस के सामने आ गया। बड़ी मुश्किल से उसने ब्रेक मारकर स्कूटर सवार को बचाया। उसके बाद वह स्कूटर से उतरकर उनकी बस पर चढ़ गया और गाली गलौच करने लगा। उसके बाद उसने उसे गोली मारने की धमकी दी। यही नहीं उसने कहा कि वह एक भी बस इस सड़क पर चलने नहीं देगा।
रविंद्र का आरोप है कि उसने बस में बैठी तीन लड़कियों दो अन्य सवारियों को भी गलियां दीं। इसके बाद वह वहां से फरार हो गया। इसकी विडियो और फोटोग्राफी भी उसने बनाई है। रविंद्र ने बताया कि उन्होंने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल में दी। उसके बाद पीसीआर तो आ गई, लेकिन थाना पुलिस आधे घंटे बाद आई। रविंद्र ने बताया कि पुलिस आते ही उनको थाने ले गई। इस दौरान बस में बैठीं सवारियां एक घंटे तक परेशान रहीं। वहीं बस चालक रविंद्र का कहना कि पुलिस ने शिकायत तो ले ली है, लेकिन अब उस आरोपी को पकड़कर कार्रवाई की जानी चाहिए। घटना के बाद मौके पर सीटीयू ड्राइवरों ने तीन-चार बसें वहीं सड़क पर खड़ी कर दी थीं।