फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   एक ही दिन में पांच स्कूलों में ड्रा, दौड़ते -भागते रहे पेरेंट्स

एक ही दिन में पांच स्कूलों में ड्रा, दौड़ते -भागते रहे पेरेंट्स

Fri, 25 Jan 2019 01:38 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 25 Jan 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
एक ही दिन में पांच स्कूलों में ड्रा, दौड़ते -भागते रहे पेरेंट्स
ड्रा में नाम आते ही खिले अभिभावकों के चेहरे
विज्ञापन

मिशन एडमिशन : एक ही दिन में पांच स्कूलों में ड्रा, परिवार के सदस्य अलग-अलग स्कूलों में रहे मौजूद
सीटों के मुकाबले एडमिशन लेने वाले बच्चों की संख्या कहीं ज्यादा, अधिकतर पैरेंट्स को मायूस होकर लौटना पड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शहर के चार कान्वेंट स्कूलों व चितकारा इंटरनेशनल स्कूल-25 में वीरवार को बच्चों के दाखिले के लिए ड्रा निकाला गया। ड्रा के बाद कुछ पैरेंट्स के चेहरे खिले हुए नजर आए लेकिन ज्यादातर को मायूस होकर लौटना पड़ा। इसका कारण यह था कि सीटों के मुकाबले एडमिशन लेने वाले बच्चों की संख्या कहीं ज्यादा थी। चारों कान्वेंट स्कूलों का ड्रॉ एक ही समय पर था, जिसके चलते परिवार के सदस्य अलग-अलग स्कूलों में पहुंचे हुए थे। स्कूलों में स्लिप के साथ एक ही सदस्य को एंट्री दी जा रही थी। इस दौरान ऐसे भी कई पैरेंट्स नजर आए जो व्हाट्सएप के जरिये ही स्लिप की फोटो दिखाकर एंट्री कर रहे थे। ड्रा निकाले गए स्कूलों में कार्मल कॉन्वेंट स्कूल सेक्टर 9, सेंट जॉन्स स्कूल सेक्टर 26, सेक्रेड हार्ट स्कूल सेक्टर 26, सेंट एनीज स्कूल सेक्टर 32 और चितकारा इंटरनेशनल स्कूल-25 शामिल हैं।

समय से पहले पहुंचे पैरेंट्स
सभी स्कूलों में दोपहर 3 बजे शुरू हुए इस ड्रा में समय से एक घंटे पहले ही पैरेंट्स आने शुरू हो गए थे। बच्चों के एडमिशन फार्म की रिसिप्ट जिस बॉक्स में डाली थी, उसमें से रिसिप्ट को निकालने के लिए पैरेंट्स को ही बुलाया गया ताकि ट्रांसपेरेंसी रहे। ड्रॉ में जैसे-जैसे सीटें भरती जा रहीं थीं, वैसे ही पैरेंट्स की धड़कनें भी बढ़ रहीं थीं, क्योंकि हर कोई यह चाहता था कि उसके बच्चे का नंबर आ जाए। शाम करीब 5 बजे तक शांतिपूर्वक ड्रा खत्म हुआ।
विज्ञापन


जब निकला 0001 नंबर, बजीं तालियां
सेक्टर-9 स्थित कार्मल कान्वेंट स्कूल में पहला ड्रा काश्वी नाम के छात्रा का निकला। करीब 20 बच्चों के नाम आने के बाद अचानक एक ड्रा 0001 नंबर का निकला। जैसे ही एनाउंस किया गया सभी ने उस बच्चे को किस्मत वाला बताया और एक साथ ताली बजाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ सीटों पर हुआ ड्रा तो कुछ रिजर्व
सेक्रेड हार्ट स्कूल में 160 सीटों पर 1,127 फॉर्म जमा हुए। इनमें 91 सीटों पर ड्रा हुआ जबकि 69 सीटें रिजर्व रखी गईं और पांच सीटें वेटिंग में रखी गईं हैं। सेंट जॉन्स स्कूल में 160 सीटों पर 538 फॉर्म जमा हुए थे। इनमें से 99 सीटों का जनरल कैटेगरी के तहत ड्रा निकाला गया जबकि 61 प्रतिशत सीटें रिजर्व रखी गईं, जबकि दो सीटें वेटिंग में हैं। कार्मल कान्वेंट स्कूल में 120 सीटों पर 1056 फार्म जमा हुए। वहीं सेक्टर-32 स्थित सेंट एनीज स्कूल की तो यहां 200 सीटों पर करीब 2 हजार फार्म जमा हुए। 148 सीटों के लिए ड्रा निकाला गया। वहीं चितकारा इंटरनेशनल स्कूल में कुल 200 सीटें हैं जिसमें से 45 सीटों के लिए ड्रा निकाला गया जबकि 10 सीटें वेटिंग में रखी गईं हैं।


पैरेंट्स बोले- एडमिशन को लेकर काफी टेंशन थी, आखिर नंबर आ ही गया
मेरी बेटी का कार्मल कान्वेंट स्कूल के ड्रा में नाम आ गया है। मैंने सेक्रेड हार्ट स्कूल में भी अप्लाई किया था। एक जगह अपने दोस्त को भेजा था और दूसरे जगह मैं गई थी।
-डॉ. हरप्रीत कौर गिल, अभिभावक।

मैंने कई स्कूलों में अपने बच्चे के ड्रा के लिए अप्लाई किया हुआ था। एडमिशन को लेकर काफी टेंशन बनी हुई थी। आखिरकार सेंट एनीज स्कूल में नंबर आ ही गया।
-अमृत, अभिभावक।

बहुत मुश्किल हो गया है बच्चे को पसंद के स्कूल में दाखिला दिलाना लेकिन अब सेक्रेड हार्ट स्कूल के ड्रा में बच्चे का नाम आ जाने से बहुत खुश हूं।
-कमलजीत, अभिभावक।

बहुत टफ कंपीटीशन है लेकिन उम्मीद थी कि नंबर आ जाएगा। सेंट एनीज स्कूल में नंबर आने के बाद अच्छा महसूस हो रहा है। खुशी हो रही है।
-दविंदर, अभिभावक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed