फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   जोधा

जोधा

Sun, 09 Sep 2018 09:32 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
जोधा
‘अकाल तख्त से बादल दल का कब्जा खत्म हो’
विज्ञापन

खारिज किए गए पंज प्यारों ने शिअद पर जस्टिस रणजीत सिंह आयोग की रिपोर्ट से भागने के लगाए आरोप
कहा-टकसाली अकाली नेता बादलों के हित में बयान देकर सिखों के भरोसे को खत्म कर रहे हैं
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। सचखंड श्री हरमंदिर साहिब से खारिज किए गए पंज प्यारों ने अमृतसर में आयोजित प्रेसवार्ता में जस्टिस रणजीत सिंह आयोग की रिपोर्ट को सही बताते हुए कहा है कि शिअद के विधायकों का विधानसभा की बहस से भागना कायरता का प्रमाण है। पंज प्यारों में भाई सतनाम सिंह खंडा, भाई मेजर सिंह, तरलोक सिंह, मंगल सिंह व सतनाम सिंह खालसा ने कहा कि बेअदबी मामले में शिअद ने आयोग की रिपोर्ट को रद्द कर जांच का अपमान किया है। इन्होंने कहा कि शिअद के नेता बेअदबी केस में आरोपी हैं, लेकिन टकसाली अकाली नेता आरोपी बादलों के हित में बयान देकर सिखों के भरोसे को खत्म कर रहे हैं। पंज प्यारों ने कहा कि अकाल तख्त से बादल दल का कब्जा खत्म कर अकाली दल 1920 की स्थापना का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने पांच तख्तों के जत्थेदारों पर सिख समुदाय को गुमराह करने के आरोप लगाते हुए कहा कि जत्थेदार शिअद से मिलीभगत कर पंथक मर्यादा को खत्म कर रहे हैं। बादलों का कब्जा श्री अकाल तख्त व सचखंड श्री हरमंदिर साहिब से खतम करने के लिए पंज प्यारों ने चुनाव कराने की मांग की है।

सुखबीर सिंह बादल का चेहरा उजागर किया
खारिज पंज प्यारों ने ज्ञानी गुरमुख सिंह के संबंध में कहा कि उन्होंने अपनी गलती को स्वीकार करते हुए शिअद बादल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल का चेहरा उजागर किया है। उल्लेखनीय है कि डेरा सिरसा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को माफी देने के मुद्दे पर सतनाम सिंह खंडा व उसके दूसरों साथियों ने जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब को तलब कर स्पष्टीकरण देने के लिए बुलाया था। जिसके बाद पंज प्यारों को खारिज कर दिया।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन- पंज प्यारे सतनाम सिंह खंडा और उनके साथी प्रेसवार्ता करते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed