फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पीजीआई के प्रोफेसर की हार्ट अटैक से मौत

पीजीआई के प्रोफेसर की हार्ट अटैक से मौत

Mon, 19 Jun 2017 12:35 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
पीजीआई के प्रोफेसर की हार्ट अटैक से मौत
पीजीआई के प्रोफेसर के हार्ट अटैक से मौत
विज्ञापन

बैंगलुरु में कांफ्रेंस में हिस्सा लेने गए थे
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। बैंगलुरु में आयोजित कांफ्रेंस में हिस्सा लेने गए पीजीआई के न्यूरोसर्जरी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डा. कंचन कुमार मुखर्जी की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई है। प्रो. मुखर्जी की मौत की सूचना से हर कोई हैरान है। 52 वर्षीय मुखर्जी चंडीगढ़ में पत्नी और बेटी के साथ रहते थे। पीजीआई डायरेक्टर प्रोफेसर जगत राम के मुताबिक डा. मुखर्जी एक मुक्कमल सर्जन, बेहतरीन टीचर और साइंटिस्ट थे। इसके साथ ही वे एक बेहतरीन इंसान भी थे। वे एक पब्लिक स्पीकर, लेखक व महान दार्शनिक थे। उनके 100 से ज्यादा रिसर्च पेपर इंटरनेशनल व नेशनल जरनल में प्रकाशित हो चुके हैं। वे ट्यूमर के जाने-माने सर्जन थे। उनके असमय जाने से न सिर्फ संस्थान बल्कि पूरे देश को हानि हुई है। उनकी इस कमी को भर पाना काफी मुश्किल होगा। उन्होंने अपनी बाडी डोनेट करने का शपथ पत्र भी भर रखा था।

6 दिसंबर, 1965 को पैदा हुए प्रो. मुखर्जी ने डाक्टरी की पढ़ाई पुणे स्थित आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कालेज की थी। पीजीआई से एमएस की पढ़ाई की। न्यूरोसर्जरी की विशेषता उन्होंने लखनऊ स्थित संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट कालेज से हासिल की। सेक्टर 32 स्थित मेडिकल कालेज में कुछ दिनों के लिए वह लेक्चरार भी नियुक्त रहे। उसके बाद 2000 में पीजीआई में उन्होंने फैकल्टी के रूप में नौकरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed