{"_id":"5e84ebbe8ebc3e77515fbcbb","slug":"14-nurses-caring-for-corona-patient-placed-in-isolation-ward-pkl-office-news-pkl3712437190","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूलाः कोरोना संक्रमित मरीजों की देखभाल में लगी 14 नर्सें आइसोलेशन वार्ड पहुंची, विभाग सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूलाः कोरोना संक्रमित मरीजों की देखभाल में लगी 14 नर्सें आइसोलेशन वार्ड पहुंची, विभाग सतर्क
Thu, 02 Apr 2020 02:31 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 02:31 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6 की एक स्टाफ नर्स में कोरोना की पुष्टि के बाद इलाज करने वाली सभी नर्सों में खौफ बना हुआ है। इसे लेकर एहतियातन सिविल अस्पताल में तैनात 16 नर्सों के ब्लड सैंपल पीजीआई भेजे गए हैं। आइसोलेशन वार्ड में मरीजों की देखरेख करने वाली नर्सों के सैंपल लिए गए हैं। इसकी रिपोर्ट जल्द आ जाएगी।
एक स्टाफ नर्स में कोरोना की पुष्टि होने के बाद नर्सों के स्वास्थ्य को लेकर सिविल अस्पताल की ओर से एहतियात बरती जा रही है। पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि स्टाफ नर्सों को जागरूक किया गया है कि अगर कोई संदिग्ध या संक्रमित पेशेंट आइसोलेशन वार्ड में भर्ती होता है तो उसकी वस्तुओं को खाली हाथ न छुएं। स्टाफ नर्स को मोबाइल का इस्तेमाल करने के कारण कोरोना हुआ है, इसलिए अब सभी नर्सों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
सैनिटाइजर ग्लब्ज का इस्तेमाल सही तरीके से करें
सिविल अस्पताल की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि नर्सें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वह सैनिटाइजर, ग्लब्ज का इस्तेमाल समय-समय पर करें। आइसोलेशन वार्ड में जाने से पहले वह अपना पूरी ड्रेस पहनें और सावधानी बरतें। इसकी ट्रेनिंग नर्सों को फिर से दी जा रही है। वहीं नर्सों को आइसोलेट भी किया गया है।
विज्ञापन
स्टाफ नर्स की रिपोर्ट दोबारा पॉजिटिव आई
सिविल अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स की दोबारा कोरोना की जांच की गई, रिपोर्ट फिर पॉजिटिव आई है। कोरोना होने के कारण स्टाफ नर्स के परिजन उससे मिल नहीं पाए हैं। वहीं आइसोलेशन वार्ड में उसकी देखरेख लगातार डॉक्टरों और नर्सों की टीम की ओर से की जा रही है। स्टाफ नर्स को लगातार समझाया जा रहा है। उसका ब्लड प्रेशर बार-बार हाई हो रहा है इसके लिए भी उनकी काउंसलिंग की जा रही है। वहीं, खड़क मंगोली की पेशेंट भी भर्ती है।
इमरजेंसी में इलाज कराने से डर रहे मरीज
सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज कराने वाले पेशेंट में डर का माहौल है। जहां रोजाना 150 मरीज आते हैं। वहीं, बुधवार को सौ मरीज ही इलाज के लिए आए। सिविल अस्पताल के इमरजेंसी इंचार्ज डॉ. अमरजीत सिंह ने बताया कि हमारे पास रोजाना 100 से 150 मरीज आ रहे हैं। हमने लोगों से अपील की है कि वे होम आइसोलेशन में रहें। घर से बाहर निकलने में खतरा है। वे एक मीटर की दूरी कहीं पर भी बना कर रखें। इससे लोग सेफ रहेंगे। अस्पताल में कोरोना संक्रमण की जानकारी होने के बाद मरीजों की संख्या घट गई।