फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   138 new taxpayers lost suspicious transactions

138 नए करदाताओं पर गिरी संदिग्ध लेनदेन की गाज

Wed, 02 Sep 2020 11:06 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
138 new taxpayers lost suspicious transactions
चंडीगढ़। हरियाणा के 138 नए पंजीकृत करदाताओं पर संदिग्ध लेनदेन की गाज गिरी है। आबकारी एवं कराधान विभाग की कर अनुसंधान इकाई ने इन्हें जीएसटी के तहत शून्य कर दिया है। इन करदाताओं की पहचान टैक्स रिसर्च यूनिट ने डाटा विश्लेषण क्षमता के आधार पर की है। इन संदिग्ध करदाताओं का विभाग के क्षेत्रीय कार्यालयों ने भौतिक सत्यापन किया। जिसमें बताया गया कि 138 मामलों में से 69 मामले फर्जी या गैर-मौजूद हैं। इन संस्थाओं के अभिलेखों के सत्यापन से पता चला है कि करदाताओं की 1182.23 करोड़ रुपये की क्रेडिट राशि पास हुई है। इन मामलों को संबंधित जिला कार्यालयों को आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

कर अनुसंधान इकाई नियमित अंतराल पर इन मामलों की प्रगति की निगरानी करेगी। अब तक विभाग ने 15 करदाताओं का पंजीकरण रद्द कर दिया है। 69 करदाताओं से 28.54 लाख रुपये की वसूली प्रभावित हुई और 31.63 करोड़ रुपये का क्रेडिट अवरुद्ध हुआ है। विभाग उन लाभार्थियों की भी जांच कर रहा है, जिन्होंने इन फर्जी करदाताओं क्रेडिट पास किया है। ये लाभार्थी संस्थाएं फर्जी लेनदेन से होने वाली वसूली के लिए भी उत्तरदायी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed