फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   होली के एक दिन पहले मौसम देगा झटका

होली के एक दिन पहले मौसम देगा झटका

Sun, 17 Mar 2019 01:47 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 17 Mar 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
होली के एक दिन पहले मौसम देगा झटका
होली से एक दिन पहले हो सकती है बारिश
विज्ञापन

सबहेड
होली वाले दिन मौसम में रहेगी ठंडक, 19 मार्च को एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मार्च का आधा महीना बीत चुका है, मगर मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। आमतौर पर मार्च में मौसम शुष्क रहता है और दिन के साथ रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगती है, लेकिन इस बार हालात बदले हुए हैं। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि 19 मार्च को एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने के आसार बन रहे हैं, जिसका प्रभाव 20 मार्च को भी जारी रहने वाला है।
दोनों दिन घने बादल छाने और बारिश के आसार हैं। होली वाले दिन यानी 21 मार्च को मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई, लेकिन एक दिन पहले बारिश होने की वजह से मौसम में ठंडक बनी रहेगी। इसका सीधा मतलब यह है कि होली के दिन भी पारे में गिरावट जारी रहेगी। चंडीगढ़ मौसम विभाग के बुलेटिन के मुताबिक 20 व 21 मार्च को अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री के बीच रह सकता है।
विज्ञापन

वहीं, शनिवार को शहर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है जबकि रात का तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले 72 घंटे में मौसम बदल सकता है। 19 को पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। बारिश के भी आसार बन रहे हैं। मार्च में अब तक दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस आ चुके हैं। तीसरा मार्च के तीसरे हफ्ते में आएगा। उसके बाद एक और आने की संभावना है, लेकिन वह काफी कमजोर रहेगा। इससे मौसम में कोई खास बदलाव नहीं आएगा। जनवरी से लेकर अब तक 11 वेस्टर्न डिस्टरबेंस आ चुके हैं। मौसम में यह बदलाव पूरे एक दशक के बाद देखे जा रहे हैं। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 27 से 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 से 11 डिग्री तक रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed