फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कांग्रेस ने चुनावी तैयारी शुरू की

कांग्रेस ने चुनावी तैयारी शुरू की

Sat, 23 Feb 2019 01:51 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 23 Feb 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने चुनावी तैयारी शुरू की
ब्लॉक व बूथ समितियां संभालेंगी चुनावी मोर्चा
विज्ञापन

सेक्टर 35 के कांग्रेस भवन में आयोजित हुआ प्रशिक्षण शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा देश के सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में ब्लॉक और बूथ अध्यक्ष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हो रहा है। इसी कड़ी में सेक्टर 35 के कांग्रेस भवन में चंडीगढ़ के ब्लाक और बूथ समितियों के पदाधिकारियों को चुनावी प्रशिक्षण दिया गया।
कांग्रेस पार्टी का इतिहास, विचारधारा, नीतियों व विकास कार्यों के बारे में पूर्ण विस्तार से बताया गया। लोकसभा चुनाव से पहले व तारीख की घोषणा के बाद किस तरह से ब्लॉक अध्यक्ष व उनकी समितियों को कौन कौन से कार्य करने हैं, उस पर विचार विमर्श किया। चुनाव की घोषणा से पहले लोगों के नए वोटर कार्ड, उनकी शुद्धियां, बूथ कमेटियों का गठन, पोलिंग स्टेशन की जानकारी, वोटर लिस्टों की प्रतिलिपि के साथ उस एरिया की सामाजिक व राजनीतिक जानकारी इकट्ठा कर उस पर योजना बनने की बात कही गई। बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल, अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा, प्रभारी नीतू वर्मा, रंजीता मेहता व नंदिता हुड्डा शामिल रहीं।
विज्ञापन


झूठ और जुमले उजागर होंगे : नीतू वर्मा
प्रभारी नीतू वर्मा ने कहा कि शिविर में डोर टु डोर मोदी के झूठ व जुमलों को उजागर किया जाएगा। वह चाहे महंगाई का मुद्दा हो, महिला सुरक्षा, स्वच्छ भारत का या बेटी पढ़ाओ अभियान सभी मुद्दों पर सरकार फेल हुई है। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अनीता शर्मा ने कहा कि चंडीगढ़ में आज महिलाएं असुरक्षित हैं। किरण खेर ने चंडीगढ़ के विकास को 10 साल पीछे छोड़ दिया है आज चंडीगढ़ की जनता बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए बेकरार है वहां अन्य महिला नेताओं में दीपा दुबे, ओमकला यादव, जसविंदर कौर, कमलेश चौधरी, राजमीत कौर, ज्योति हंस, पूनम वर्मा, लाड़ी, वीना सिंगला, सरोज बाला, तारा देवी, बलविंदर कौर, ऊर्वशी, ओमवती, पूनम, राजरानी, बेला, यामिनी, मीनाक्षी जुनेजा आदि मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed