{"_id":"5c6f0b5bbdec224dab600d2a","slug":"131550781275-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"3बीआरडी के बारहवीं विंग परिसर में आग की सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3बीआरडी के बारहवीं विंग परिसर में आग की सूचना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
3बीआरडी की बारहवीं विंग परिसर में आग की सूचना
रामदरबार से मौके पर गई दमकल कर्मियों की गाड़ी को गेट से लौटाया
एयरफोर्स के अधिकारियों ने स्थिति नियंत्रण में होने की जानकारी दी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। 3बीआरडी, एयरफोर्स की बारहवीं विंग परिसर में वीरवार की शाम करीब साढ़े 4 बजे दमकल विभाग, चंडीगढ़ को आग की सूचना मिली। इसके तुरंत बाद रामदरबार फायर स्टेशन से लिडिंग फायरमैन अमरजीत सिंह के नेतृत्व में दमकल कर्मी फायर टेंडर लेकर मौके पर पहुंचे। लेकिन गेट पर तैनात जवानों ने दमकल कर्मियों को परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया। एयरफोर्स के अधिकारियों ने फोर्स के पास सभी संसाधन उपलब्ध होने की जानकारी देकर दमकल कर्मियों को वहां से लौटा दिया। बारहवीं विंग के प्रवेश द्वार पर ड्यूटी पर तैनात जवानों से मीडिया ने बातचीत की। जवानों के माध्यम से उनके उच्चाधिकारियों को जानकारी मुहैया करवाने के लिए संदेश भिजवाया गया। जवाब में एयरफोर्स के अधिकारियों ने स्थिति नियंत्रण में होने की बात कही।