{"_id":"5c1d46fcbdec22571249211a","slug":"131545422588-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपटी टैक्स जमा न करने पर निगम ने मनीमाजरा में 6 बूथ किए सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपटी टैक्स जमा न करने पर निगम ने मनीमाजरा में 6 बूथ किए सील
विज्ञापन
फोटो सहित
प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करने पर छह बूथ सील
मनीमाजरा में मोटर मार्केट के बूथों पर हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
मनीमाजरा। प्रॉपर्टी टैक्स न जमा करवाने पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को नगर निगम टीम ने मनीमाजरा की मोटर मार्केट में 6 बूथों को सील किया है। टैक्स ब्रांच के इंचार्ज सुपरवाइजर रामेश गुप्ता ने बताया कि मोटर मार्केट के बूथ नंबर-57, 92, 121, 126, 166, 199 का 2004 से इन बूथों के मालिकों ने टैक्स जमा नहीं करवाया था। उनको कई बार टैक्स जमा करवाने के लिए नोटिस भी भेजा गया। जब उन्होंने टैक्स के पैसे जमा नहीं करवाए तो 15 दिन पहले फिर उन्होंने नोटिस दिया गया कि 21 दिसंबर को आप के बूथ सील कर दिए जाएंगे। इसके अंदर से सामान निकाल लो या पैसे जमा करवा दो। बूथ मालिकों ने पैसे नहीं जमा करवाए तो शुक्रवार शाम को उन्होंने इन बंद पड़े बूथों पर पुलिस को साथ लेकर निगम के ताले लगा कर सील कर दिया है।
यह कार्रवाई पुलिस टीम के साथ टैक्स इंस्पेक्टर कम वारंट आफिसर संजय शर्मा के नेतृत्व में मनीमाजरा मोटर मार्केट में केरोसिन पंप के नजदीक बूथ नंबर्र-57, 92, 121, 126, 166 और 199 पर की गई है। इस दौरान मनीमाजरा में तैनात इंफोर्समेंट इंस्पेक्टर वेद गौतम भी अपनी टीम के साथ मौजूद थे।