फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   भाजपा कार्यालय से की गतिविधियों की जानकारी लेते रहे कांग्रेसी

भाजपा कार्यालय से की गतिविधियों की जानकारी लेते रहे कांग्रेसी

Thu, 20 Dec 2018 01:39 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 20 Dec 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय से की गतिविधियों की जानकारी लेते रहे कांग्रेसी
भाजपा कार्यालय की गतिविधियों की जानकारी लेते रहे कांग्रेसी
विज्ञापन

भाजपा के कूच करते ही सतर्क होकर बढ़ चले कांग्रेस कार्यकर्ता
कमलम् से हर गतिविधियाें की कांग्रेस भवन में मिल रही थी जानकारी
कांग्रेसी कार्यकर्ता भी कार्यालय छोड़ निकल पड़े सड़क पर
पुलिस ने बेरिकेड लगाकर कांग्रेस नेताआें और कार्यकर्ताओं को रोका
नीरज कुमार
चंडीगढ़। भाजपा के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस मजबूती से बुधवार को सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन में डटी रही। सुबह साढ़े नौ बजे से ही कांग्रेसी कार्यालय पर जुटना शुरू हो गए थे। ये सभी अपने हाथों में केंद्र सरकार और पीएम के खिलाफ नारे लिखे तख्तियां लिए बैठे थे।
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को अंदेशा था कि भाजपाई उनके कार्यालय पर हंगामा कर सकते हैं, इसलिए पहले से ही अपने कार्यालय पर पूरी ताकत के साथ बैठ गए। कांग्रेसी भाजपा कार्यालय में हो रही एक एक गतिविधियों की जानकारी लेते रहे। जैसे ही भाजपाई कमलम् से कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़े तो कांग्रेसी भी अपने दफ्तर से बाहर निकल गए। एकाएक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सड़क पर आने पर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। आनन फानन में बेरिकेड लगाकर किसी प्रकार से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को उनके कार्यालय के थोड़ी ही दूर पर रोक दिया। इस पर कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन


जनता ने भाजपा का साथ नहीं दिया : बंसल
पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल ने कहा कि अपनी कमियां और नाकामियां छुपाने के लिए भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की चाल चली, लेकिन जनता ने उन्हें साथ नहीं दिया। बंसल ने कहा कि राफेल घोटाले पर उच्चतम न्यायालय को केंद्र सरकार ने भ्रामक रिपोर्ट दी, जबकि सच यह है कि राफेल सौदे पर कोई सीएजी रिपोर्ट नहीं है। यह दिलचस्प है कि सरकार ने लोक लेखा समिति (पीएसी) और संसद के नोट का हवाला देते हुए कहा कि सीएजी को इस मामले की जानकारी दी गई थी और सुप्रीम कोर्ट ने इसी इंप्रेशन को सच मान कर अपना फैसला दिया था, लेकिन असलियत में पीएसी को राफेल पर सीएजी की कोई रिपोर्ट नहीं मिली थी, जिसकी देशभर में आलोचना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि मोदी सरकार का यह सबसे बड़ा घोटाला है और अपने घोटाले को छुपाने के लिए वे उच्चतम न्यायालय के साथ-साथ आम जनता को भी गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सिर्फ और सिर्फ अंबानी, अडाणी सहित बड़े उद्योगपतियों की कठपुतली बन गई है और यही हाल चंडीगढ़ के बीजेपी पार्टी की भी हो गया है। इस अवसर पर कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता, जिला अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष, सेल सभी सेल के चेयरमैन, महिला कांग्रेस सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed