फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सीआरपीएफ की जमीन पर अवैध कब्जा, एस्टेट आफिस ने चलवाई जेसीबी

सीआरपीएफ की जमीन पर अवैध कब्जा, एस्टेट आफिस ने चलवाई जेसीबी

Fri, 09 Feb 2018 01:28 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
सीआरपीएफ की जमीन पर अवैध कब्जा, एस्टेट आफिस ने चलवाई जेसीबी
अवैध निर्माण ध्वस्त कर खाली कराई सीआरपीएफ की जमीन
विज्ञापन

सबहेड
एस्टेट ऑफिस के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने हल्लोमाजरा दीप कांप्लेक्स के पास की कार्रवाई
प्वाइंटर
लोगों ने अफसरों से की नोकझोंक, नारेबाजी, मकान, दुकान और गोदाम तोड़े
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
हल्लोमाजरा दीप कांप्लेक्स से लगती सीआरपीएफ की जमीन पर कई सालों से कुछ लोगों ने अवैध कब्जा किया हुआ था। एस्टेट ऑफिसर अजित बालाजी जोशी के निर्देश पर वीरवार को एस्टेट ऑफिस के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर उक्त जमीन को कब्जामुक्त करा लिया। हालांकि इस दौरान अफसरों और स्थानीय लोगों में बहस और नोकझोंक भी हुई, जिस पर पुलिस ने काबू पा लिया। यहां पर करीब 10 से 12 अवैध झुग्गियां और मकान बने हुए थे। वहीं, कई लोगों ने जमीन पर गोदाम व खोके भी बना लिए थे।
मौके पर पहुंचे तहसीलदार अमरिंदर, संपदा इंस्पेक्टर अनिल व टीम ने जेसीबी की मदद से अवैध कब्जे ध्वस्त कर दिए। एस्टेट ऑफिस के अधिकारियों और स्थानीय लोगों के बीच किसी प्रकार की कोई झड़प न हो, इसके लिए पुलिस व सीआरपीएफ के जवान मौके पर मुस्तैद थे। इसके बावजूद जब एस्टेट ऑफिस की टीम वीरवार सुबह करीब 11.30 बजे अवैध निर्माण तोड़ने पहुंची तो संपदा अधिकारियों और स्थानीय लोगों के बीच जमकर बहस और नोकझोंक हुई, जिस पर पुलिस के जवानों ने काबू पा लिया।
विज्ञापन

एस्टेट ऑफिस के अधिकारियों ने यहां यहां अवैध रूप से बनाए गए मकान, फैक्ट्री और गोदामों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। स्थानीय लोगों कार्रवाई के विरोध में यूटी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। अवैध निर्माण को हटाए जाने को लेकर एस्टेट ऑफिस की ओर से कई बार नोटिस भी भेजे गए थे लेकिन अवैध निर्माण नहीं हटाया गया। जानकारी के मुताबिक 6 गोदाम, फैक्ट्री और 3 मकान-दुकान पर जेसीबी मशीन चलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed