{"_id":"65eb7aa84634f92676093774","slug":"1230-lakh-rupees-were-grabbed-on-the-pretext-of-sending-it-to-america-first-sent-to-dubai-and-then-to-armenia-pkl-office-news-c-87-1-spkl1029-109827-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अमेरिका भेजने का झांसा देकर 12.30 लाख हड़पे, पहले दुबई फिर भेज दिया आर्मेनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अमेरिका भेजने का झांसा देकर 12.30 लाख हड़पे, पहले दुबई फिर भेज दिया आर्मेनिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। गांव गोलपुरा निवासी एक युवक को विदेश भेजने का झांसा देकर एजेंटों ने 12.30 लाख रुपये ठग लिए। एजेंटों ने अमेरिका भेजने के नाम पर युवक से रुपये लेकर उसको दुबई और आर्मेनिया भेज दिया। युवक शेंकी कुमार ने पंकज वासी ककराली, विक्की वासी मुलाना, बलजिंदर वासी अंबाला और आजाद वासी कुरुक्षेत्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को दी हुई शिकायत में शेंकी ने बताया कि उसे अमेरिका जाने के लिए एक एजेंट की तलाश थी। एक दिन वह पंकज वासी ककराली से मिला। उसको वह पहले से ही जानता था।
पंकज ने बताया कि कुछ लोग विदेश भेजने का काम करने वाले उसके जानकार हैं। वह टूरिस्ट वीजा पर अमेरिका भेज देंगे। इसके बाद पंकज और विक्की उसके घर आए। उन्होंने बताया कि उनका रिश्तेदार बलजिंदर है, जो विदेश भेजने का काम करता है। उन्होंने कहा कि वे कानूनी तरीके से उसे अमेरिका भेज देंगे। इसके लिए उसे 38 लाख रुपये देने होंगे। इसमें 11.50 लाख जाने से पहले और बाकी पेमेंट पहुंचने के बाद देना होगा। उनके कहे अनुसार एजेंटों ने शेंकी से 11.50 लाख रुपये लेकर उसे एक टिकट और वीजा दे दिया जो दुबई का था। आरोपियों ने बताया कि उसको 45 दिन दुबई रहना होगा। इसके बाद उसे अमेरिका भेज देंगे। 45 दिन बीतने के बाद वे उसे अमेरिका भेजने का झूठा आश्वासन देते रहे।
पांच माह बीतने के बाद दुबई के एजेंट आजाद ने 25 हजार रुपये लेकर उसको आर्मेनिया भेज दिया। आर्मेनिया में रहने वाले एजेंट ने युवक से पासपोर्ट और अन्य डॉक्यूमेंट छीन लिए। नाराजगी प्रकट करने पर एजेंटों ने कहा कि 36 लाख में से बकाया पैसा दे दो तुमको अमेरिका भेज देंगे। युवक ने उन पर विश्वास नही किया। पासपोर्ट सहित अन्य डॉक्यूमेंट वापस लेने के लिए 55000 रुपए दिए। इसके बाद युवक एक रिश्तेदार की सहायता से भारत आ गया। यहां वह एजेंटों से अपने पैसे मांगने लगा।
विज्ञापन
एजेंट कुछ दिन तो टाल मटोल करते रहे। इसके बाद अब फोन भी उठाना बंद कर दिया है। युवक ने एजेंटों के खिलाफ रायपुररानी थाने में मामला दर्ज करवा कर कार्रवाई की मांग की है।