फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   नीरजा भनोट

नीरजा भनोट

Tue, 29 Jan 2019 01:50 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 29 Jan 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
नीरजा भनोट
देश की बहादुर बेटी नीरजा भनोट के नाम पर एयर हॉस्टेस इंस्टीट्यूट
विज्ञापन


- गरीब लड़कियों को दी जाएगी नीरजा भनोट स्कालरशिप
- कोर्स में नीरजा भनोट की तरह निडर होकर एयर हॉस्ट्रेस बनने के लिए किया जाएगा प्रेरित

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। देश की बहादुर बेटी नीरजा भनोट ने अपनी परवाह न करते हुए 380 यात्रियों की जान बचाई थीं। इनकी बहादुरी के किस्से उनके परिवार से लेकर अभिनेत्री सोनम कपूर अभिनीत फिल्म नीरजा में दर्शक देख चुके हैं। देश की कई बेटियां नीरजा की तरह बहादुर एयर हॉस्टेस बनाना चाहती हैं। ऐसी ही लड़कियों एवं लड़कों के लिए अब नीरजा भनोट इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटेलिटी एंड फैशन अकादमी बनाई गई हैं, जहां उनके मूल्यों पर कैबिन क्रू की ट्रेनिंग दी जाएगी।
इंस्टीट्यूट की प्रबंध निदेशिका रीना राणा चौहान ने सोमवार को बताया कि इस अकादमी से देश के युवाओं में विश्व स्तरीय प्रोफेशनल ट्रेनिंग का प्रसार करवाना है। चुनिंदा और अनुभवी ट्रेनर्स और स्टाफ द्वारा समर्थित यह इंस्टीट्यूट अपने विद्यार्थियों को रिजल्ट ओरियंटिड और ऊर्जा से परिपक्व की दीक्षा प्रदान करवाएगा। इस मौके पर नीरजा भनोट के दोनों बडे़ भाई और भाभी भी मौजूद थीं।
विज्ञापन


गरीब और होनहार विद्यार्थियों को दी जाएगी स्कालरशिप
इंस्टीट्यूट की ओर से गरीब और होनहार विद्यार्थियों के लिए नीरजा भनोट स्कालरशिप की भी घोषणा की है। इसकी चयन प्रक्रिया हर साल मार्च अप्रैल में आयोजित होगी। होनहार उम्मीदवारों के नाम अप्रैल माह में घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed