{"_id":"5a8347354f1c1bfe7e8b56f2","slug":"121518552885-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनीता ने मांगी डॉ. शर्मा के घर की सर्च की वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनीता ने मांगी डॉ. शर्मा के घर की सर्च की वीडियो
Updated Wed, 14 Feb 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक और नोएडा के ध्यानार्थ.......
सुनीता ने रजिस्ट्रार के घर सर्च की मांगी वीडियो फुटेज
- एचसीएस पेपर लीक मामला : अदालत ने पुलिस को नोटिस कर जवाब दाखिल करने को कहा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
हरियाणा सिविल सर्विसेज (जूडीशियल) पेपर लीक मामले में आरोपी टॉपर और एडवोकेट सुनीता ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व रजिस्ट्रार रिक्रूटमेंट डॉ. बलविंदर कुमार शर्मा के घर एसआईटी की ओर से सर्च के दौरान की बनाई गई सीसीटीवी फुटेज की कॉपी मुहैया कराने के लिए जिला अदालत में याचिका दायर की है। इसके अलावा याचिका में सुमन और सुशीला की फोन पर हुई बातचीत की रिकार्डिंग की भी सीडी मांगी है। जिला अदालत ने याचिका पर एसआईटी को नोटिस कर 22 फरवरी को जवाब दाखिल करने को कहा है।
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय जेएस सिद्धू की अदालत में दायर याचिका में सुनीता की ओर से कहा गया है कि हाईकोर्ट के पूर्व रजिस्ट्रार बलविंदर कुमार शर्मा के घर जब एसआईटी ने सर्च रेड की थी, उस समय उसकी वीडियो बनाई थी। सुनीता ने अदालत से उस सर्च की वीडियो रिकार्डिंग मुहैया कराने की अपील की है। याचिका में कहा गया है कि पुलिस ने केस की सही से जांच नहीं की है। वहीं, डॉ. शर्मा के घर से जो कुछ सीज किया है, उसे कोर्ट में पेश नहीं किया है।
इसके अलावा याचिका में कहा गया है कि एसआईटी ने चार्जशीट में सुमन और सुशीला के बीच फोन पर पेपर लीक होने और उसके बदले में पैसे लेने की बातचीत कही है। पुलिस ने अगर इसकी बात कही है तो उनके पास इसकी रिकार्डिंग भी जरूर होगी। सुनीता ने उसे उन दोनों के बीच की फोन पर हुई बातचीत की रिकार्डिंग भी मुहैया कराने की अपील की है। वहीं, मामले में आरोपी डॉ. बीके शर्मा की जमानत याचिका पर अदालत 15 फरवरी को फैसला सुनाएगी।
विज्ञापन
बाक्स
यह है मामला
पंचकूला के पिंजौर की निवासी सुमन ने एडवोकेट मंजीत सिंह के जरिये याचिका दायर कर कहा था कि हरियाणा ने एचसीएस जूडीशियल के 109 पदों के लिए आवेदन मांगे थे, जिसके लिए याची ने भी अप्लाई किया था। परीक्षा की तैयारी के लिए एक कोचिंग सेंटर भी ज्वाइन किया। इस दौरान उसकी दोस्ती एक लड़की सुशीला से हो गई, जिसने गलती से याची को एक ऐसी ऑडियो क्लिप भेज दी, जिसमें वह अन्य लड़की से डेढ़ करोड़ में नियुक्ति की बात कर रही थी। जब याची ने सुशीला से पूछा तो सुशीला ने वह ऑडियो क्लिप डिलीट कर दी। जब जोर देकर पूछा गया तो पेपर लीक होने की बात पता चली। याची ने कहा उसे विश्वास नहीं हुआ इस स्तर की परीक्षा का पेपर लीक हो सकता है। सुशीला ने याचिकाकर्ता को छह सवाल भी बताए, जो परीक्षा में आने थे। जब 16 जुलाई को परीक्षा हुई तो याचिकाकर्ता को यह जानकर आश्चर्य हुआ कि जो सवाल उसे बताए गए थे, वह परीक्षा में आए थे। याचिकाकर्ता ने अपने पति को इसकी जानकारी दी और उन्होंने उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को और हाईकोर्ट को एडमिनिस्ट्रेटिव साइट पर दी।