फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   manan 8

manan 8

Mon, 05 Feb 2018 10:37 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
manan 8
विभिन्न जत्थेबंदियों के सदस्यों का धरना
विज्ञापन

बिजली का निजीकरण शीघ्र बंद करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
कादियां (गुरदासपुर)।
सब डिविजन कादियां के बाहर विभिन्न जत्थेबंदियों के सदस्यों ने सोमवार को धरना दिया। इस दौरान पावरकॉम मैनेजमेंट की ओर से बिजली कर्मचारियों को जनवरी माह का वेतन न मिलने और पावरकॉम सेे रिटायर हो चुके पूर्व कर्मियों को पेंशन जारी न करने पर रोष जताया गया।
इस दौरान विभिन्न जत्थेबंदियों के प्रतिनिधि प्यारा सिंह, सवर्ण सिंह, गुरदियाल सिंह, हरवंत सिंह, जगतार सिंह, हरदीप सिंह सेखों, कीमती लाल, गुरभिन्नद्र सिंह, सुखदेव सिंह, कंवलजीत सिंह, रजवंत सिंह और जसविंदर सिंह ने भाग लिया। उक्त नेताओं ने पावरकॉम मैनेजमेंट और पंजाब सरकार से मांग की कि बिजली का निजीकरण जल्द बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि अब तक महंगाई भत्ते की किश्त जारी नहीं की गई है और पे-बैंड स्केल में बढ़ोतरी नहीं की जा रही है। बिजली कर्मचारियों पर काम का बोझ लादा जा रहा है। इसके अतिरिक्त मेडिकल बिलों की अदायगी समय पर नहीं की जा रही। उन्होंने मैनेजमेंट की ओर से नई पक्की भर्ती चालू नहीं की जा रही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोगों को रोजगार के दावे करने वाली कैप्टन सरकार ने सरकारी थर्मल प्लांट बंद कर इसे प्राइवेट बिजली कंपनियों के हवाले किया जा रहा है। इसके चलते और भी बेरोजगारी पैदा होगी। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उनकी मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया तो वह अपने संघर्ष को तेज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed