{"_id":"594d70084f1c1b2d1e8b4644","slug":"121498247176-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलावृष्टि से फसली नुकसान के लिए मिलेंगे साढ़े पांच करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलावृष्टि से फसली नुकसान के लिए मिलेंगे साढ़े पांच करोड़
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलावृष्टि से फसली नुकसान पर मिलेंगे 5.54 करोड़
- सरकार ने विशेष गिरदावरी की रिपोर्ट के बाद मुआवजा राशि की जारी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
हरियाणा सरकार ने बीते जनवरी महीने में ओलावृष्टि के कारण फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को 5.54 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि जारी कर दी है।
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने बताया कि यह राशि हिसार और भिवानी जिलों के किसानों में वितरित की जाएगी। 25 एवं 26 जनवरी को भिवानी और हिसार जिले में ओलावृष्टि के बाद सरकार ने नुकसान के आकलन के लिए विशेष गिरदावरी के आदेश दिए थे। जिला उपायुक्तों की रिपोर्ट के आधार पर हिसार और भिवानी जिलों के किसानों के लिए मुआवजा राशि जारी की गई है। इसमें से 16,33,000 रुपये जिला हिसार के लिए और 5,37,75,000 रुपये जिला भिवानी के लिए जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दस साल के कार्यकाल में किसानों को औसतन 90 करोड़ रुपये वार्षिक का मुआवजा दिया गया, जबकि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में किसानों को औसतन 1100 करोड़ रुपये वार्षिक का मुआवजा दिया जा रहा है।