फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   120 donated blood on Ratanlal Kataria's birthday, paid tribute

Panchkula News: रतनलाल कटारिया के जन्मदिवस पर 120 ने किया रक्तदान, दी श्रद्धांजलि

Wed, 20 Dec 2023 01:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
120 donated blood on Ratanlal Kataria's birthday, paid tribute
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचूकला। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं लोकसभा सांसद रतनलाल कटारिया के जन्मदिवस पर मंगलवार को गुरु रविदास भवन सेक्टर-15 में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया। यह शिविर रतन लाल कटारिया सेवा ट्रस्ट ने आयोजित किया। इसमें 120 लोगों ने रक्तदान किया। राज्यपाल ने संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में माथा टेका और पूर्व मंत्री स्व. कटारिया को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

समारोह में राज्यपाल ने सिविल सर्जन डाॅ. मुक्ता कुमार, डॉ. अमित सम्मी, रेडक्रॉस की सचिव सविता अग्रवाल, प्रियंका पुनिया, राकेश संगर, निष्काम सेवा परिषद से भगवती कोचर, ह्यूमन केयर चेरिटेबल से विकास खर्ब, अंगदान और नेत्रदान में अग्रणी संस्था हितेश को सम्मानित किया। इसके अलावा 32वीं बार रक्तदान करने वाले कृष्ण ढुल, संजीव कौशल, हिमांशु कटारिया, सुमित दुआ, संजय शर्मा को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्वर्गीय सांसद रतन लाल कटारिया के पुुत्र चंदरकांत और भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य बंतो कटारिया ने राज्यपाल को शॉल भेंट किया। इस अवसर पर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल, मेयर मदन चौहान, पूर्व विधायक संतोष सारवान, लहरी सिंह, लतिका शर्मा, महंत मनदीप दास, स्वामी संपूर्णानंद, स्वामी अमृता दीदी, उपायुक्त सुशील सारवान, हरियाणा बाल कल्याण परिषद मानद महासचिव रंजीता मेहता, गुरु रविदास सभा के प्रशासक बीएस संधू, पूर्व प्रधान राजकपूर अहलावत, एमएस राठी, विशाल सेठ, श्याम लाल बंसल, हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन के भोपाल सिंह खदरी, वीरेंद्र भाऊ, सेवानिवृत आईएएस राजीव शर्मा, बीजेपी से सुमन सैनी, नीति देव त्रिपुरा सहित कई पार्टी पदाधिकारी एवम अनेक गण मान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed